आते ही छा गया अर्जुन कपूर की 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का पोस्टर, एक्टर के इस लुक को देख मलाइका ने भी कह डाली ये बात!

By मेघना वर्मा | Published: April 15, 2019 11:10 AM2019-04-15T11:10:26+5:302019-04-15T11:10:26+5:30

अर्जुन के इस पोस्टर को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि शायद ये लद्दाक की शूटिंग होगी। क्योंकि अर्जुन के पीछे बर्फ से ढके पहाड़ भी दिख रहे हैं।

Arjun Kapoor's India's Most Wanted First Look out | आते ही छा गया अर्जुन कपूर की 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का पोस्टर, एक्टर के इस लुक को देख मलाइका ने भी कह डाली ये बात!

आते ही छा गया अर्जुन कपूर की 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का पोस्टर, एक्टर के इस लुक को देख मलाइका ने भी कह डाली ये बात!

अर्जुन कपूर की अपकमिंग और अवेटेड फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेज का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में अर्जुन बिल्कुल हट के दिख रहे हैं। नो वन किल्ड जेसिका जैसी फिल्म बनाने वाले राज कुमार गुप्ता की ये फिल्म भी सच्ची ही घटना पर आधारित है। 

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने इस नए पोस्टर को शेयर किया है। इस पोस्टर में अर्जुन की सिर्फ आंखे दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके आस-पास बहुत सी भीड़ भी दिख रही हैं। जिससे फिल्म का कॉन्सेप्ट एकदम क्लीयर हो रहा है। भीड़ के बीच भी अर्जुन का ये लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

अर्जुन ने अपने फिल्म के इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड के लुक को आप सभी के साथ शेयर करके काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। ये एक बहेद रोमांचक कहानी है जो सच्ची घटना से प्रेरित है।' अर्जुन के इस लुक की तारीफ सिर्फ उनके फैंस ही नहीं बल्कि बीटाउन के उनके दोस्त भी कर रहे हैं। 

पोस्टर को देखकर परिणीति चोपड़ा ने कहा, 'फेस नहीं दिख रहा, बेस्ट'। वहीं इस फोटो पर फरहा खान ने लिखा, 'कान्ट वेट, ऑल द बेस्ट अर्जुन'। अर्जुन के इस लुक को देखकर मलाइका भी खुद को एक्टर की तारीफ करने से नहीं रोक पायीं। मलाइका ने अर्जुन के पोस्ट पर हॉट का स्माइली बना डाला। अर्जुन के इस पोस्टर को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि शायद ये लद्दाक की शूटिंग होगी। क्योंकि अर्जुन के पीछे बर्फ से ढके पहाड़ भी दिख रहे हैं और लद्दाक में बने कुछ मन्दिरों के स्ट्रक्चर भी।

 

24 मई को रिलीज होगी फिल्म

इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। वहीं फिल्म का टीजर 16 अप्रैल को आउट होगा। अर्जुन के फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। 

Web Title: Arjun Kapoor's India's Most Wanted First Look out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे