मां के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखी ऐसी बात

By शिवेंद्र राय | Published: February 3, 2023 05:47 PM2023-02-03T17:47:54+5:302023-02-03T17:49:37+5:30

अर्जुन की उम्र तब केवल 11 साल थी जब उनके माता-पिता बोनी कपूर और मोना सूरी का तलाक हो गया था। साल 2012 में कैंसर से जूझते हुए अर्जुन कपूर की मां मोना सूरी का निधन हो गया था।

Arjun Kapoor write an emotional post on his mother's birthday | मां के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखी ऐसी बात

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर

Highlightsसाल 2012 में हुआ था अर्जुन कपूर की मां मोना सूरी का निधनफिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर हैं अर्जुन के पिताअर्जुन कपूर बहुत जल्द 'द लेडी किलर' फिल्म में नजर आएंगे

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना सूरी की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर बेहद इमोशन कर देने वाली पोस्ट लिखी है। इंस्टाग्रम पर किए गए पोस्ट में अर्जुन कपूर ने लिखा है,  "अब फोटोज खत्म हो रही हैं मां। मेरे पास शब्द भी खत्म हो गए हैं। फिर से कुछ ऐसा लिख ​​रहा हूं जो मेरे अंदर के बच्चे को समेटे हुए है। हो सकता है कि मेरी ऊर्जा और ताकत भी खत्म हो गई हो लेकिन आज आपका जन्मदिन है और यह मेरे लिए साल का सबसे अच्छा दिन है।"

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, "मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं कभी हार नहीं मानूंगा। मैं आपसे वादा करता हूं कि मुझे नई ऊर्जा और ताकत मिलेगी। मैं वादा करता हूं कि आप जहां भी हो, मैं आपको गर्व महसूस कराऊंगा। लव यू। आपकी मुस्कान के बिना खाली महसूस करता हूं। मेरी दुनिया को जन्मदिन मुबारक।" 

बता दें कि फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर की मां मोना सूरी का निधन साल 2012 में  कैंसर से जूझते हुए हो गया था। अर्जुन अपनी मां के बेहद करीब थे। मां की मौत के बाद अर्जुन बेहद निराश थे और अवसाद का शिकार भी हुए लेकिन बहन अंशुला कपूर ने अर्जुन को हिम्मत दी और फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए प्रेरित किया।

अर्जुन कपूर बहुत जल्द 'द लेडी किलर' में नजर आएंगे। अर्जुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सहायक निर्देशक के रूप में फिल्‍म 'कल हो ना हो' से की थी। अभिनेता के तौर पर उन्‍होंने फिल्‍म इश्‍कजादे से शुरूआत की थी। इस फिल्‍म में उन्‍हें काफी सराहा गया।  उन्‍हें उनकी पहली ही फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता के तौर पर फिल्‍मफेयर पुरस्‍कारों में नामांकित किया गया। 

26 जून, 1985 को मुंबई में पैदा हुए अर्जुन की उम्र तब केवल 11 साल थी जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। अर्जुन कपूर कई बार इसका जिक्र कर चुके हैं कि माता-पिता के अलग होने के गम को भुलाना उनके लिए आसान नहीं था। बहुत कम उम्र में ही अर्जुन कपूर अस्थमा के भी शिकार हुए। उनका वजन भी एक समय 150 किलोग्राम हो गया था। हालांकि अर्जुन अब पूरी तरह स्वस्थ और फिट हैं। 

Web Title: Arjun Kapoor write an emotional post on his mother's birthday

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे