मलाइका अरोड़ा के साथ शादी करने वाले हैं अर्जुन कपूर, पहली बार पर चुप्पी तोड़ दिया जवाब

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 15, 2019 12:33 PM2019-03-15T12:33:05+5:302019-03-15T12:33:05+5:30

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लिंकअप की खबरों के बाद अब दोनों की शादी की खबरे भी चर्चा में है।

arjun kapoor says wedding rumour with malaika arora | मलाइका अरोड़ा के साथ शादी करने वाले हैं अर्जुन कपूर, पहली बार पर चुप्पी तोड़ दिया जवाब

मलाइका अरोड़ा के साथ शादी करने वाले हैं अर्जुन कपूर, पहली बार पर चुप्पी तोड़ दिया जवाब

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लिंकअप की खबरों के बाद अब दोनों की शादी की खबरे भी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि दोनों किश्चियन रिवाज से शादी करेंगे।

ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में  मलाइका के साथ शादी के सवाल पर उन्होंने ना तो मना किया ना ही इसको कंफर्म किया। एक्टर ने कहा कि जब इस तरह की कोई भी कोई बात होगी, तो आपको पता चल जाएगा।

 तो इस बात का क्या मतलब निकाला जाए, क्या सच में मलाइका और अर्जुन शादी करने वाले हैं? खैर, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। अर्जुन ने ये भी बताया कि उनके बारे में फैलने वाली अफवाहों से वह परेशान नहीं होते हैं। उन्हें लगता है कि यह सेलिब्रिटी होने की बहुत छोटी कीमत है।

मलाइका ने स्वीकार किया था प्यार

कॉफी विद करण में मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि मुझे अर्जुन कपूर पसंद हैं। चाहे इस तरह या उस तरह। मलाइका का ये जवाब सुनकर करण जौहर शरारत से भरा एक्सप्रेशन देते नजर आए थे और सभी लोग मुस्करा दिए थे। ऐसा पहली बार हुआ था जब मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी। 
 

Web Title: arjun kapoor says wedding rumour with malaika arora

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे