मलाइका के बाद अब अर्जुन कपूर ने तोड़ी शादी की बात पर चुप्पी, बताया उनकी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं 'छंईया गर्ल'

By मेघना वर्मा | Published: April 25, 2019 12:21 PM2019-04-25T12:21:02+5:302019-04-25T12:21:02+5:30

पहले मलाइका और अर्जुन की शादी 19 अप्रैल को हो जानी थी। मगर अब दोनों के फेरे में देरी का कारण अर्जुन कपूर बताए जा रहे हैं।

arjun kapoor reactions on marriage with malaika | मलाइका के बाद अब अर्जुन कपूर ने तोड़ी शादी की बात पर चुप्पी, बताया उनकी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं 'छंईया गर्ल'

मलाइका के बाद अब अर्जुन कपूर ने तोड़ी शादी की बात पर चुप्पी, बताया उनकी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं 'छंईया गर्ल'

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान आज कल सुर्खियों में हैं। अपने अफेयर के बाद दोनों की शादी की खबरों ने खूब अटेंशन बटोरी थी। खबर थी कि अप्रैल के इसी महीने में अर्जुन और मलाइका शादी कर लेंगे मगर मलाइका ने इन सभी बातों पर अपना बयान दे दिया है। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका को लेकर और उनके साथ होने वाली शादी को लेकर मीडिया में कोई बात कही है। 

डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन से जब उनकी शादी को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी वो सिर्फ 33 साल के ही हैं। अभी उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है। वहीं जब अर्जुन से मलाइका के बारे में पूछा गया तो अर्जुन ने कहा कि हां मलाइका उनकी जिंदगी में एक बहुत ही खास जगह रखती हैं। बता दें इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने कॉफी विद करण में इस बात को कबूला था कि अर्जुन उनकी जिंदगी में खास जगह रखते हैं। 

शादी पर बोले अर्जुन

अर्जुन कपूर ने शादी पर भी अपनी चुप्पी फाइनली तोड़ दी है। अर्जुन से जब उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो अर्जुन ने कहा कि जब भी उनकी शादी होगी वो इस बात को सभी के साथ साझा जरूर करेंगे।

अर्जुन ने कहा कि आज के समय में किसी से भी शादी जैसी बात छुपी नहीं रह सकती। इसलिए जब भी शादी करूंगा सबको पता ही होगा। 

तो इसलिए लेट हो रही है शादी

पहले दोनों की शादी 19 अप्रैल को हो जानी थी। मगर अब दोनों के फेरे में देरी का कारण अर्जुन कपूर बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पनीपत की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वह फिलहाल पहले अपने शेड्यूल को पूरा करेंगे। 

 वहीं उनकी अगली फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड भी सिनेमाघरों में 24 मई को रिलीज़ होने जा रही। इन सबके बाद वह अपना पूरा ध्यान शादी पर लगाएंगे। बताया यह भी जा रहा है कि कपल गोवा में शादी की योजना बना रहा है।

Web Title: arjun kapoor reactions on marriage with malaika

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे