मलाइका से होस्ट ने की फ्लर्ट तो अर्जुन कपूर ने यूं लगा दी क्लास , देखें वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 12, 2019 12:14 PM2019-08-12T12:14:52+5:302019-08-12T12:17:25+5:30

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों ऑस्ट्रिया के मेलबर्न में एक साथ समय बिता रहे हैं। दरअसल कपल यहां आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेसबर्न में भाग लेने पहुंचे हैं।

arjun kapoor doesnt like host flirting malaika arora | मलाइका से होस्ट ने की फ्लर्ट तो अर्जुन कपूर ने यूं लगा दी क्लास , देखें वीडियो

मलाइका से होस्ट ने की फ्लर्ट तो अर्जुन कपूर ने यूं लगा दी क्लास , देखें वीडियो

Highlightsबॉलीवुड गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इश्क के चर्चे जोरों पर हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

बॉलीवुड गलियारों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इश्क के चर्चे जोरों पर हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। दोनों इन दिनों ऑस्ट्रिया के मेलबर्न में एक साथ समय बिता रहे हैं। 

दरअसल कपल यहां आयोजित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेसबर्न में भाग लेने पहुंचे हैं। ये कपल हाल ही में फेस्टिवल के ओपनिंग में रेट कार्पेट पर जलवे बिखेरते नजर आए हैं। हालांकि रेट कार्पेट पर दोनों अलग अलग नजर आए। 

लेकिन शो के दौरान कपल साथ में नजर आए। दोनों साथ में बैठे नजर आए। यहां इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि जिससे पता चलता है कि अर्जुन मलाइका के लिए काफी प्रोटेक्टिव हैं।


इसी दौरान शो के होस्ट करण टैकर ने मलाइका की तारीफ करते हुए उनसे कहा कि 20 घंटे का फ्लाइट का सफर करने के बाद भी वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस पर मलाइका बेहद शरमा गईं और फिर तब अर्जुन अचानक खड़े हो जाते हैं और करण से कहते हैं, वहां पीछे एक लेडी बैठी हैं। जाओ उसके साथ फ्लर्ट करो।

अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें बीते कई दिनों से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है दोनों इस साल या फिर अलगे साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि कपल ने शादी की बातों का खंडन किया है। अब देखना होगा कि बॉलीवुड का ये कपल कब शादी के बंधन में बंधता  है।
 

Web Title: arjun kapoor doesnt like host flirting malaika arora

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे