अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से अपने रिश्ते को कुछ इस अंदाज में किया कंफर्म, कहा- उनके पास है मेरा दिल

By मेघना वर्मा | Published: June 29, 2019 11:31 AM2019-06-29T11:31:51+5:302019-06-29T11:31:51+5:30

अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म संदीप और पिंकी फरार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ परीणिती चोपड़ा दिखाई देंगी। फिल्म दिबाकर बेनर्जी बना रहे हैं जिसे नेपाल में शूट किया जा रहा है।

Arjun Kapoor confirm his relation with malaika arora with this special way | अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से अपने रिश्ते को कुछ इस अंदाज में किया कंफर्म, कहा- उनके पास है मेरा दिल

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से अपने रिश्ते को कुछ इस अंदाज में किया कंफर्म, कहा- उनके पास है मेरा दिल

Highlightsअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। दोनों के अफेयर की चर्चा अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनती हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड के कुछ उन सितारों में से हैं जिनेक रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियां बनती हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से भी छिपा नहीं है। कभी दोनों पब्लिक प्लेस पर साथ में स्पॉट किए जाते हैं तो कभी लंच और डिनर डेट पर। रिसेंटली अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। 

अर्जुन कपूर और मलाइका इन दिनों न्यूयॉर्क में हॉलीडे मना रहे हैं। वहीं इसी छुट्टियों की फोटो अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें मलाइका हार्ट शेप के पर्स से अपना मुंह छिपा रही हैं। अर्जुन कपूर ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते लिखा, 'उसके पास मेरा दिल है....' इस पोस्ट के बाद अब ये तो क्लीयर हो गया है कि अर्जुन कपूर के दिलों पर मलाइका ही राज कर रही हैं। 

वहीं अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने अपने मालदीव ट्रीप री एर फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माई क्रेजी, इंसेन्सली फनी एंड अमेंजिंग अर्जुन कपूर...लव एंड हैप्पीनेस ऑलवेज।' इन दिनों कपल न्यू यॉर्क में छु्ट्टियां बिता रहे हैं।

 

इन छुट्टियों में अर्जुन और मलाइका के साथ संजय कपूर उनकी वाइफ माहीप कपूर और सान्या कपूर के साथ जहान कपूर भी है। इस स्टार्स और स्टार किड्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वेकेशन की फोटो भी शेयर की है। वहीं अर्जुन कपूर से जब उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी उनका शादी का कोई प्लान नहीं। अर्जुन ने बताया कि उनके घरवाले भी यही पूछते हैं कि वो शादी कब कर रहे हैं। मगर अभी उनके शादी का कोई इरादा नहीं है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म संदीप और पिंकी फरार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ परीणिती चोपड़ा दिखाई देंगी। फिल्म दिबाकर बेनर्जी बना रहे हैं जिसे नेपाल में शूट किया जा रहा है। अभी फिल्म की रिलीज डेट तय नहीं है। 

Web Title: Arjun Kapoor confirm his relation with malaika arora with this special way

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे