शादी से पहले मलाइका-अर्जुन ने मुंबई में बनाया नया आशियाना, इस जगह पर खरीदा घर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 26, 2018 09:55 AM2018-11-26T09:55:21+5:302018-11-26T09:55:21+5:30

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन एक साथ देखा जाता है।

arjun kapoor and malaika arora has purchased a flat in mumbai | शादी से पहले मलाइका-अर्जुन ने मुंबई में बनाया नया आशियाना, इस जगह पर खरीदा घर

शादी से पहले मलाइका-अर्जुन ने मुंबई में बनाया नया आशियाना, इस जगह पर खरीदा घर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन एक साथ देखा जाता है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि दोनों अपने लिए एक घर की तलाक की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दोनों शादी करने की प्लानिंग करने लगे हैं। इससे पहले मलाइका और अर्जुन दोनों के रहने के लिए सपनों का आशियाना खरीद लिया है।

कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों का यह ये घर मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास है। अब ये दोनों इस घऱ में शादी के पहले ही रहना शुरू कर देगें या फिर शादी के बाद ये तो फैंस तो खुज ही पता चल जाएगा। हांलाकि दोनों के घर खरीदने की बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं। मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दोनों ने घऱ खरीद लिया है।

हालांकि यह रोमांटिक जोड़ी इस घर में शादी के बाद रहेगी या फिर उनका लिव-इन में ही इसमें रहने का प्लान है, फिलहाल इस बारे में अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। हाल ही में इशारों इशारों में अर्जुन ने साफ किया था वह सिंगल नहीं है बल्कि रिलेशनशिप में हैं।

फोटो हुई थी वायरल

हाल ही में मलाइका और अर्जुन की दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फैंस के बीच छाई इन फोटो में  मलाइका अर्जुन कपूर के बाहों में बैठी नजर आ रही थीं। इस फोटो से दोनों के बीच के प्यार को साफतौर पर समझा जा सकता था। इस फोटो को अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया एकांउट पर शेयर किया है जिसमें मलाइका अर्जुन के पास बैठी नजर आ रही थीं। दोनों के इस अंदाज को फैंस भी जमकर पंसद कर रहे हैं साथ ही बिना कुछ कहे दोनों के बीच के रिश्ते को वो भी समझ गए थे। 

Web Title: arjun kapoor and malaika arora has purchased a flat in mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे