जल्द शादी करने वाले हैं मलाइका-अर्जुन कपूर, ये बात दे रही है अहम सबूत
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 18, 2019 04:48 PM2019-01-18T16:48:24+5:302019-01-18T16:48:24+5:30
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें कई दिनों से सुर्खियों में हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की बातें कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दोनों को आए दिन एक साथ देखा जाता है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि दोनों अपने लिए एक घर की तलाक की है। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साथ में कई सारी पब्लिक अपीएरेंस की हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।
बॉलीवुड के गलियारों से ऐसी खबरें सामने आई हैं दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जिस कारण से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस समय एक घर की तलाश में हैं, जहां ये शादी के बाद रहने की सोच रहे हैं। दोनों ने अब तक मुंबई में कई सारी प्रॉपर्टीज भी देखी हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा इस समय एक घर की तलाश में हैं, क्योंकि ये साल 2019 में शादी करने की सोच रहे हैं।
टाइम्स की खबर के अनुसार दोनों शादी करने की प्लानिंग करने लगे हैं। इससे पहले मलाइका और अर्जुन दोनों के रहने के लिए सपनों का आशियाना खरीद लिया है।
कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों का यह ये घर मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास है। अब ये दोनों इस घऱ में शादी के पहले ही रहना शुरू कर देगें या फिर शादी के बाद ये तो फैंस तो खुज ही पता चल जाएगा। हांलाकि दोनों के घर खरीदने की बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं। मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दोनों ने घऱ को लेकर काफी सीरियर हैं।
हालांकि यह रोमांटिक जोड़ी शादी के कारण घर खरीदने का प्लान कर रहा है। फिलहाल इस बारे में अभी पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। हाल ही में इशारों इशारों में अर्जुन ने साफ किया था वह सिंगल नहीं है बल्कि रिलेशनशिप में हैं।