दुखद: ए.आर रहमान पर टूटा दुखों का पहाड़, जिस मां ने सिंगर बना पूरा किया था बेटे का सपना उसने दुनिया को कहा अलिवदा

By अमित कुमार | Published: December 28, 2020 02:42 PM2020-12-28T14:42:54+5:302020-12-28T14:50:09+5:30

बॉलीवुड में अपनी गीतों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए.आर रहमान की मां अब इस दुनिया में नहीं रही।

AR Rahman Mother Kareema Begum Dies Music Maestro Pays Tribute on Twitter | दुखद: ए.आर रहमान पर टूटा दुखों का पहाड़, जिस मां ने सिंगर बना पूरा किया था बेटे का सपना उसने दुनिया को कहा अलिवदा

नहीं रही सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए.आर रहमान की मां। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsबॉलीवुड सिंगर ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन।ए.आर रहमान को संगीत दुनिया में लाने में उनकी मां का काफी बड़ा योगदान रहा है।मां की मौत से रहमान टूट गए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की।

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर ए.आर रहमान की मां अब इस दुनिया में नहीं रही। ए आर रहमान को संगीतकार बनाने में उनकी मां का अहम योगदान रहा है। ए.आर रहमान ने अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उनकी मां ने उन्हें सिंगर बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया था। हर दुख को सहते हुए रहमान की मां ने अपने बेटे का सपना पूरा किया था।

ए.आर रहमान की मां करीमा बेगम का निधन हो गया है। संगीतकार ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी। पिछले कुछ समय से उनकी मां बीमार थीं, बीमारी की वजह से ही उनका निधन हुआ। सोशल मीडिया पर अपनी मां की तस्वीर पोस्ट कर रहमान भावुक नजर आए। रहमान के इस पोस्ट पर फैंस भी करीमा बेगम को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

रहमान अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके ही कहने पर वह संगीत की दुनिया में आए थे।  ए आर रहमान के पिता आर के शेखर का निधन तब हो गया था जब वो केवल 9 साल के थे। महज 11 साल की उम्र से ही रहमान संगीत सीख रहे थे। रहमान की मां का सपना था कि उनका बेटा संगीत की दुनिया में बड़ा नाम कमाए।

Web Title: AR Rahman Mother Kareema Begum Dies Music Maestro Pays Tribute on Twitter

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे