VIDEO: सोशल मीडिया पर छाया अनुष्का शर्मा का लेटेस्ट फोटोशूट, देख आहें भर रहे फैंस
By अमित कुमार | Published: February 19, 2020 08:36 PM2020-02-19T20:36:17+5:302020-02-19T20:36:17+5:30
ब्राउन कलर के गाउन में अनुष्का शर्मा फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ाने का काम बखूबी कर रही हैं। अनुष्का की तस्वीर पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने लेटेस्ट फोटशूट के कारण फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुईं हैं। अपने लेटेस्ट फोटशूट में अनुष्का बेहद खूबसूरत दिखाई पड़ रही हैं। अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ब्राउन कलर के गाउन में अनुष्का शर्मा फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ाने का काम बखूबी कर रही हैं। अनुष्का की तस्वीर पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अनुष्का शर्मा की तस्वीरों को 4 लाख 65 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। ऐसा पहली बार नहीं है जब अनुष्का की तस्वीरों को देखकर फैंस का रिएक्शन इस तरह का रहा है। अनुष्का अपनी तस्वीरों से अक्सर फैंस को अपना दीवाना बनाती रही हैं। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी।
इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक सैड सा कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, 'आपको लगता होगा कि किसी को गुड बाय कहना समय के साथ-साथ आसान हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं होता।' इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं।
बीते पलों को याद कर अनुष्का ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। बता दें इन दिनों विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बिजी हैं। विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अनुष्का के कैप्शन का जवाब भी कमेंट्स के जरिए दे रहे हैं।