अनुष्का शर्मा ने ट्वीट किया विराट कोहली का फनी वीडियो, नागपुर पुलिस बोली- वन विभाग की टीम भेजें क्या?
By फहीम ख़ान | Published: May 21, 2020 12:48 AM2020-05-21T00:48:32+5:302020-05-21T00:48:32+5:30
मुम्बई में रह रही अभिनेत्री की मदद के लिए नागपुर पुलिस ने अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर उनकी मदद के लिए महाराष्ट्र के वन विभाग को भेजने की पेशकश भी की है।
कोविड- 19 के चलते जारी लॉक डाउन के दौरान हर किसी की मदद के लिए पुलिस आगे आ रही है। इस बार महाराष्ट्र की नागपुर पुलिस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की मदद के लिए आगे आयी है।
मुम्बई में रह रही अभिनेत्री की मदद के लिए नागपुर पुलिस ने अपने अधिकृत ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर उनकी मदद के लिए महाराष्ट्र के वन विभाग को भेजने की पेशकश भी की है।
मजरा यह है कि अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो डालकर लिखा है कि उनके घर मे एक डायनोसोर घुस गया है। इस पर नागपुर पुलिस ने मदद की पेशकश वाला ट्वीट किया।
उल्लेखनीय है कि वीडियो में विराट नजर आ रहे है, जिन्हें अनुष्का ने डायनोसोर कहा है। नागपुर पुलिस के इस जवाब को बहुत पसंद किया जा रहा है।
यहां देखें वीडियो-
Should we ask @MahaForest Dept to send a rescue team? https://t.co/gQ6IwmUWoa
— Nagpur City Police (@NagpurPolice) May 20, 2020