प्रियंका को पछाड़ अनुष्का बनीं इस ब्रांड की एमबेसडर, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

By मेघना वर्मा | Published: January 18, 2019 03:09 PM2019-01-18T15:09:47+5:302019-01-18T15:09:47+5:30

अनुष्का इससे पहले शाहरूख और कैटरीना के साथ फिल्म जीरो में नजर आयी थीं। इस फिल्म को लोगों का मिक्स रिस्पांस ही मिला था।

anushka sharma trolled for endorsing a health hazardous brand | प्रियंका को पछाड़ अनुष्का बनीं इस ब्रांड की एमबेसडर, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

प्रियंका को पछाड़ अनुष्का बनीं इस ब्रांड की एमबेसडर, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

बॉलीवुड की दीवा अनुष्का शर्मा ने देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर पछाड़ दिया है। अनुष्का शर्मा ने माउथ फ्रेशनर की ब्रांड एमबेस्डर बन गई हैं जो पहले प्रियंका चोपड़ा थीं। टीवी और सोशल मीडिया पर तेजी से ये एड वायरल हो रहा है। पान मसाला का ब्रांड होने के कारण लोग अनुष्का को इस बात के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। 

आपको बता दें इस एड को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर भी टैग पर भी पोस्ट किया है। अच्छाई की चमक की टैग लाइन के साथ ये पान मसाले के माउथ फ्रेशनर का विज्ञापन करने के लिए लोग उनकी क्लास भी लगा रहे हैं। 

अनुष्का इससे पहले शाहरूख और कैटरीना के साथ फिल्म जीरो में नजर आयी थीं। इस फिल्म को लोगों का मिक्स रिस्पांस ही मिला था। आनंद एल राय के डायरेखेशन में बनी इस फिल्म में अनुष्का ने एक हैंडीकैप साइंटिस्ट का किरदार निभाया था। 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के साथ इन्होंने सात फेरे लिए। कपल ने न्यू ईयर ईव और अपनी शादी की पहली सालगिरह न्यू यॉर्क में मनाई।

इसके पहले भी ये तीनों एक साथ फिल्म जब तक है जान में नजर आ चुके हैं। अनुष्का शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत भी एसआरके के ऑपोजिट फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से किया था। 

Web Title: anushka sharma trolled for endorsing a health hazardous brand

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे