अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर, विराट कोहली ने किया ये कमेन्ट
By वैशाली कुमारी | Published: November 26, 2021 09:29 PM2021-11-26T21:29:06+5:302021-11-26T21:32:04+5:30
अनुष्का शर्मा आजकल भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सूरज की किरणों के साथ अठखेलियां करते हुए कई सारी फोटो शेयर की है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आजकल भले ही फिल्मों से दूर है लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर सूरज की किरणों के साथ अठखेलियां करते हुए कई सारी फोटो शेयर की है। जिसकी खूबसूरती को देखकर विराट कोहली भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। अनुष्का के फोटो को पसंद आ रही है।
अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उन्होंने ब्लैक कलर का फुल स्लीव आउटफिट पहना है। उनके पीछे उगते सूरज की किरणें दिखाई पड़ रही हैं। किरणें सोने की तरह चमक रही हैं। फोटो में अनुष्का की क्यूट स्माइल बेहद खूबसूरत दिख रही है। फोटो शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा कि सूरज चमक रहा था.. मौसम बहुत सुहाना था.. मुझे पोज देना था कुछ पोस्ट करने के लिए। अनुष्का के फैंस इस फोटो पर कमेंट करके खूब प्यार बरसा रहे हैं।
अनुष्का की इस फोटो को देखकर विराट कोहली ने भी कमेंट कर दिया। उन्होंने अनुष्का के लिए तीन रेड हॉट वाले इमोजी कमेंट में लिखें। इससे पहले भी अनुष्का ने स्विमिंग पूल में अपनी फोटो शेयर की थी जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार स्क्रीन पर शाहरुख खान की फिल्म जीरो में देखा गया था। अनुष्का के फैन्स वापस स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।