विराट कोहली के साथ बीते पलों को याद कर अनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटो, कहा- दूर होना आसान नहीं होता

By अमित कुमार | Published: February 18, 2020 02:55 PM2020-02-18T14:55:26+5:302020-02-18T14:55:26+5:30

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं। बीते पलों को याद कर अनुष्का ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

Anushka Sharma Share Photo With Husband Virat Kohli On Instagram viral | विराट कोहली के साथ बीते पलों को याद कर अनुष्का शर्मा ने शेयर की फोटो, कहा- दूर होना आसान नहीं होता

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

Highlightsविराट कोहली संग अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। इन दिनों विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बिजी हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस का ध्यान खींचते रहते हैं। विरुष्का के नाम से मशहूर इस जोड़ी को फैंस से हमेशा सपोर्ट और प्यार मिला है। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक सैड सा कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, 'आपको लगता होगा कि किसी को गुड बाय कहना समय के साथ-साथ आसान हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं होता।'

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं। बीते पलों को याद कर अनुष्का ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। बता दें इन दिनों विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बिजी हैं। विराट कोहली संग अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वह अनुष्का के कैप्शन का जवाब भी कमेंट्स के जरिए दे रहे हैं। 

इससे पहले भी अनुष्का ने विराट कोहली के लिए कई बार सोशल मीडिया के जरिए  मैसेज भेजा है। विराट-अनुष्का को जब भी मौका मिलता है वह सरेआम एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। 

सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी शुरू से ही हिट रही है। साल 2017 में इटली में शादी करने के बाद इस कपल्स को लेकर लोगों के बीच क्रेज और बढ़ता ही चला गया। लिहाजा, ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम तक इनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती चली गई।

Web Title: Anushka Sharma Share Photo With Husband Virat Kohli On Instagram viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे