बुलबुल फर्स्ट लुक: पाताल लोक के बाद अनुष्का शर्मा का नया प्रोजेक्ट है बुलबुल, जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 10, 2020 01:25 PM2020-06-10T13:25:05+5:302020-06-10T13:25:05+5:30

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा ने अपने बैनर में बनी सीरीज 'पाताल लोक' कुछ दिनों पहले ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की थी, जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिला है

anushka sharma reveals her production next film bulbbul first look | बुलबुल फर्स्ट लुक: पाताल लोक के बाद अनुष्का शर्मा का नया प्रोजेक्ट है बुलबुल, जबरदस्त फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

बुलबुल का फर्स्ट लुक रिलीज (ट्विटर फोटो)

Highlights अनुष्का शर्मा 'बुलबुल' नाम की फिल्म के लिए कमर कस रही हैं, जिसे 24 जून को नेटफिलिक्स पर रिलीज किया जाएगा। अभी अनुष्का ने बुलबुल को लेकर अधिक जानकारी नहीं दी है

अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की बेवसीरीज पाताल लोक हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी। इस वेबसीरीज को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। अब अनुष्का एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ गई हैं।बुधवार को अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म बुलबुल का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज होगी।

बुलबुल का फर्स्ट लुक रिलीज

बुलबुल एक मिस्ट्री, थ्रिलर फिल्म होने वाली है।इस फिल्म के वीडियो पोस्टर में एक लड़की पेड़ की डालियों से होकर इधर-उधर जा रही है। फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- बुलबुल का फर्स्ट लुक। ये एक शानदार कहानी है आत्म-खोज और न्याय के बारे। जो कई रहस्य और साजिश में लिपटी हुई है। जल्द  ही ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

बुलबुल में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, पाओली डैम और परमब्रत चटर्जी और राहुल बोस लीड रोल में नजर आएंगे। इस प्रोजक्ट को लेकर अनुष्का की तरफ से कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसके पोस्टर को देखकर फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गया है।

फैंस को अब इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है ताकि फिल्म की कहानी के बारे में पता चल सके। बुलबुल से पहले हाल ही में अनुष्का का बेवसीरीज पाताल लोक रिलीज हुई थी। इसकी सराहना के बाद अब फैंस के लिए अनुष्का नया प्रोजेक्ट लेकर आई हैं। अब देखना होगा कि इसको भी वही प्यार मिलता है नहीं।

Web Title: anushka sharma reveals her production next film bulbbul first look

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे