प्रियंका चोपड़ा की वीडियो पर अनुष्का शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

By वैशाली कुमारी | Published: November 27, 2021 07:11 PM2021-11-27T19:11:53+5:302021-11-27T19:18:10+5:30

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की प्रशंसा की। उन्होंने दिल धड़कने दो की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट एक बार फिर से साझा करते हुए उसकी सराहना की। 

Anushka Sharma reacted on Priyanka Chopra's video, said this | प्रियंका चोपड़ा की वीडियो पर अनुष्का शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

प्रियंका चोपड़ा की वीडियो पर अनुष्का शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

Highlightsअनुष्का के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनके पास दो फिल्में हैं पहली नवदीप सिंह की कनेडा और दूसरी क्रिकेटर झूलन स्वामी की बायोपिकअनुष्का आखिरी बार जीरो फिल्म में नजर आई थी

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस और उनके भाइयों जो और केविन को रोस्ट करने वाली वीडियो पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। अनुष्का की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका की प्रशंसा की। उन्होंने दिल धड़कने दो की को-स्टार प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट एक बार फिर से साझा करते हुए उसकी सराहना की। 

बैंड बाजा बारात की अभिनेत्री ने लिखा कि प्रियंका आप इसमें कितने अच्छे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की गई प्रियंका चोपड़ा की उस क्लिप में देखा जा सकता है कि प्रियंका सबसे पहले सभी को नमस्कार करती हैं। फिर कहती हैं कि मैं अपने पति निक जोनस और उनके भाइयों को रोस्ट करने के लिए वास्तव में सम्मानित और बहुत रोमांचित हूं। जिनके नाम मुझे कभी याद नहीं रहते। मैं संस्कृति, संगीत और मनोरंजन से समृद्ध देश भारत से हूं। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने और पति निक के बीच एज गैप का मजाक उड़ाया। 

प्रियंका ने कहा कि निक और मेरे बीच 10 साल का फर्क है। 90 के दशक में कई पॉप कल्चर है जो उसे समझ में नहीं आते हैं और मुझे उन्हें समझना होगा। हम एक दूसरे को चीज़ें सिखाते हैं उदाहरण के तौर पर निक ने मुझे टिक टॉक इस्तेमाल करना सिखाया और मैं उसे सिखाती हूं कि एक सफल अभिनय कैरियर कैसे बनाते हैं। 

अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनके पास दो फिल्में हैं पहली नवदीप सिंह की कनेडा और दूसरी क्रिकेटर झूलन स्वामी की बायोपिक। अनुष्का आखिरी बार जीरो फिल्म में नजर आई थी। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल ओटीटी के लिए वेब सीरीज पाताल लोक और फिल्म बुलबुल को प्रोड्यूस किया था।

Web Title: Anushka Sharma reacted on Priyanka Chopra's video, said this

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे