बिकिनी में नजर आईं अनुष्का शर्मा, अंदाज देखकर फैंस थाम लेंगे सांसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 19, 2019 09:18 AM2019-08-19T09:18:38+5:302019-08-19T09:18:38+5:30

अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं ,लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इसका नाजारा आए दिन देखने को मिल जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्ड फोटो शेयर की है।

anushka sharma looking hot and glamorous | बिकिनी में नजर आईं अनुष्का शर्मा, अंदाज देखकर फैंस थाम लेंगे सांसे

बिकिनी में नजर आईं अनुष्का शर्मा, अंदाज देखकर फैंस थाम लेंगे सांसे

Highlightsसाल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं।फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने करियर से ब्रेक लिया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल  ही में अनुष्का की हॉट अंदाज की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ये वायरल हो रही फोटो खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में वह काफी सेक्सी लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में अनुष्का समुद्र के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने येलो कलर की बिकिनी पहनी हुई है। इस लुक के साथ लाइट मेकअप साथ  ईयररिंग्स और हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ था।


 इस फोटो में वह चश्मा लगाए भी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह फैंस को आकर्षिक करने वाले लुक में नजर आ रही हैं।हाल में ही अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ  मियामी में स्पॉट हुई थीं। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर छा गई थीं।

अनु्ष्का ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि सूर्य ने चूमा और आशीर्वाद दिया। उनकी इस फोटो पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं और उसको पसंद कर रहे हैं।

साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं। जीरो, परी, सुई धागा और संजू  में नजर आई थीं। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपने करियर से ब्रेक लिया है। जिसके चलते उन्होंने किसी भी फिल्म को साइन नहीं किया है। अनुष्का ने ऐसा क्यों किया इसका पता अभी नहीं लग पाया है।

Web Title: anushka sharma looking hot and glamorous

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे