धोनी की पत्नी साक्षी और अनुष्का शर्मा का है सालों पुराना ये खास कनेक्शन, ये तस्वीरें हैं सबूत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 1, 2019 01:23 PM2019-02-01T13:23:04+5:302019-02-01T13:23:04+5:30

अनुष्‍का शर्मा और साक्षी धोनी देश के दो पॉपुलर क्र‍िकेट स्‍टार्स की पत्‍न‍ियां हैं।

Anushka Sharma And Sakshi Dhoni Are Trending Because Of These Old Is Gold Pics | धोनी की पत्नी साक्षी और अनुष्का शर्मा का है सालों पुराना ये खास कनेक्शन, ये तस्वीरें हैं सबूत

धोनी की पत्नी साक्षी और अनुष्का शर्मा का है सालों पुराना ये खास कनेक्शन, ये तस्वीरें हैं सबूत

Highlightsसाक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा बचपन के दोस्त हैं2013 में अनुष्का ने इस बारे में खुलासा किया था, अब फिर से दोनों की फोटो वायरल हो रही है

बॉलीवुड की शानदारा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी से हर कोई रुबरु है। दोनों की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर पुराने दिनों की वायरल हो रही हैं। ये फोटो दोनों के स्कूल के दिनों की हैं।

जानिए क्या है कनेक्शन

फैंस को बता दें कि दोनों क्र‍िकेट स्‍टार वाइव्‍स एक ही स्‍कूल की स्‍टूडेंट भी रही हैं। जब अनुष्का शर्मा और साक्षी छोटी थीं तो एक ही स्कूल, असम के सेंट मैरी में पढ़ाई की है। ऐसा खुलासा पहली बार नहीं हुआ है खुद अनुष्का शर्मा ने इस बारे में खुलासा साल 2013 में किया था। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने बताया था कि उनको पता लगा क‍ि वो और साक्षी एक ही स्‍कूल में पढ़ चुकी हैं।


अब 'अनुष्का शर्मा एफबी' नाम के ट्वीटर हैंडल ने दोनों के साथ के पुराने दिनों की फोटो पोस्ट की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे, जिसके चलते उनकी कई जगह पोस्टिंग भी होती रही। अनुष्का शर्मा के पिता की पोस्टिंग जब असम में थी तो, उन दिनों स्कूल में साक्षी और अनुष्का की दोस्ती हुई। इन दोनों ने असम के सेंट मेरी स्कूल से पढ़ाई की है। 

साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा की तस्वरी की तो, बचपन की तस्वीर में अनुष्का पिंक कलर के लहंगा-चुन्नी में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी और साक्षी ने परी की ड्रेस पहनी हुई है। इसके अलावा इन दोनों के बड़े होने की भी साथ में तस्वीरें हैं, जिसमें यह दोनों अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।

Web Title: Anushka Sharma And Sakshi Dhoni Are Trending Because Of These Old Is Gold Pics

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे