कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस हुआ दर्ज तो अनुराग कश्यप ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- कितने में बिके?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 29, 2020 12:21 PM2020-02-29T12:21:52+5:302020-02-29T12:25:39+5:30

कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) पर राजद्रोह के मामले को लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर तंज कसा है

anurag kashyap slams arvind kejriwal for sedition charges on kanhaiya kumar | कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस हुआ दर्ज तो अनुराग कश्यप ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- कितने में बिके?

कन्हैया कुमार पर राजद्रोह का केस हुआ दर्ज तो अनुराग कश्यप ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- कितने में बिके?

Highlightsअनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। अनुराग कश्यप ने अरविंद केजरीनवाल पर ट्वीट करके निशाना साधा है

दिल्ली सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने राजद्रोह के 4 साल पुराने एक मामले में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार  (Kanhaiya Kumar) और 9 अन्य लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को मंजूरी दे दी है। अब इसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। 

अनुराग काफी समय से सोशल मीडिया से गायब हो गए थे। लेकिन देश हालातों का हवाला देते हुए एक बार फिर से उन्होंने ट्विटर पर वापसी की है। इस वापसी के साथ ही वह अपने पुराने तेवर में लौट आए हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं।

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने कन्हैया कुमार पर राजद्रोह के मुकदमे को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पर अकसर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap ) ने अपने ट्विटर हैंडल से केजरीवाल पर तंज कसा है।

अनुराग ने लिखा है कि महाशय अरविंद केजरीवाल जी, आपको क्या कहेंस्पाइनलेस तो प्रशंसा है, आप तो हैं ही नहीं, कितने में बिके?। अनुराग ने ये ट्वीट कन्हैया कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए दी है। कन्हैया ने खुद के साथ हुई कार्यवाही पर ट्वीट किया था। 


कन्हैया कुमार ने लिखा था कि दिल्ली सरकार को सेडिशन केस की परमिशन देने के लिए धन्यवाद। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और सरकारी वकीलों से आग्रह है कि इस केस को अब गंभीरता से लिया जाए, फॉस्ट ट्रैक कोर्ट में स्पीडी ट्रायल हो और TV वाली 'आपकी अदालत' की जगह कानून की अदालत में न्याय सुनिश्चित किया जाए। सत्यमेव जयते। अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और खूब रिएक्ट भी कर रहे हैं।

Web Title: anurag kashyap slams arvind kejriwal for sedition charges on kanhaiya kumar

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे