अनुराग कश्यप ने मुकेश अंबानी की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, हुए जमकर ट्रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 26, 2019 10:16 AM2019-12-26T10:16:29+5:302019-12-26T10:16:29+5:30

अनुराग एक बार फिर से अपने ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बने हैं। हाल ही में एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

anurag kashyap get troll after share bloomberg billionaires index report of mukesh ambani | अनुराग कश्यप ने मुकेश अंबानी की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, हुए जमकर ट्रोल

अनुराग कश्यप ने मुकेश अंबानी की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना, हुए जमकर ट्रोल

Highlightsबॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग कश्यप को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।

अब सीएए और एनआरसी पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की है। अनुराग एक बार फिर से अपने ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बने हैं। हाल ही में एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की संपत्ति पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

एक ट्वीट करने के कारण अनुराग कश्यप हाल ही में ट्रोल हो गए हैं। उन्होंने मुकेश अबांनी की संपत्ति को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। जिस कारण से वह ट्रोल हो गए हैं।

अनुराग कश्यप ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स से जुड़ी एक रिपोर्ट को कमेंट विद रिट्वीट किया है। इस रिपोर्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति में इस साल कितना इजाफा हुआ है ये पेश किया गया है। इस रिपोर्ट को रीट्वीट करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, "देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है"। 

ऐसे में यूजर्स ने अनुराग की क्लास लगा दी है और जमकर कमेंट किए हैं।



हाल ही में अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर  शिकायत की थी कि उनके फॉलोअर्स कम हो गए हैं। अनुराग ने कहा था टर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं।

Web Title: anurag kashyap get troll after share bloomberg billionaires index report of mukesh ambani

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे