अनूप जलोटा की मां का हुआ निधन, जसलीन को लेकर भजन सम्राट से किया था ये सवाल
By मेघना वर्मा | Published: July 19, 2019 01:07 PM2019-07-19T13:07:12+5:302019-07-19T13:07:12+5:30
अनूप जलोटा की वाइफ मेधा का निधन भी 59 साल की उम्र में हो गया था। साल 2014 में उनकी हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी।
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रहे और भजन सम्राट अनूप जलोटा की मां कमला जलोटा का निधन हो गया है। शुक्रवार की सुबह उनकी मां का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वो 85 साल की थीं। हलांकि बिमारी का कारण अभी तक नहीं बताया गया है।
बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट से बात करते हुए अनूप ने बताया कि जब बिग बॉस सीजन 12 से वो एलिमिनेट होने के बाद सीधा अपनी मां से मिलने गए थे। वेबसाइट के मुताबिक अनूप ने आगे बताया कि जिस वक्स वो अपनी मां से मिले थे तो उन्होंने पूछा था कि ये जसलीन कौन है।
इस पर अनूप ने जवाब दिया था कि वो एक भूत है इससे और उस तरह का कुछ भी नहीं। अनूप जलोटा का नाम बिग बॉस के घर में जसलीम मथारू के साथ जोड़ा जाता है। दोनों ने ही गुरु शिष्य के तौर पर रिएलिटी शो में एंट्री की थी। इसे लेकर अनूप जलोटा को शो के अंदर और बाहर भी काफी आलोचना सहनी पड़ी थी।
बता दें अनूप जलोटा की वाइफ मेधा का निधन भी 59 साल की उम्र में हो गया था। साल 2014 में उनकी हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। अनूप जलोटा अपने भजन से लोगों के दिलों में घर कर लिया था। मगर बिग बॉस में आने के बाद जसलीन के साथ उनके रिश्तों को लेकर उन्हें काफी आलोचना सहनी पड़ी।