सुशांत की मां की फोटो शेयर करके भावुक हुईं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, लिखा- भरोसा है आप दोनों साथ में हैं...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 8, 2020 07:36 AM2020-08-08T07:36:25+5:302020-08-08T07:36:25+5:30
अब अंकिता भी खुलकर सुशांत पक्ष में उतरी हैं और एक्टर को न्याय दिलाने की कोशिश कर रही हैं। अंकिता ने हाल ही में इंटरव्यू आदि में कहा कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकता है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब दो महीने होने वाले हैं। शानदार एक्टर सुशांत ने 14 जून को मुंबई में अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। सुशांत के निधन के बाद से उनकी पुरानी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। कभी अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में रहे सुशांत की सबसे ज्यादा पुरानी फोटो वायरल हो रही हैं। अंकिता के बारे में सुशांत ने खुद यह बात कही थी कि जब तक वह साथ में रहा करती थीं तब कोई स्ट्रेस नहीं होता था।
अब अंकिता भी खुलकर सुशांत पक्ष में उतरी हैं और एक्टर को न्याय दिलाने की कोशिश कर रही हैं। अंकिता ने हाल ही में इंटरव्यू आदि में कहा कि सुशांत सुसाइड नहीं कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ वह आए दिन सुशांत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डालती रहती हैं। अब अंकिता ने सुशांत की मां की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत की मां की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को अंकिता ने खुद अपने हाथों से पकड़ रखा है। इसे साझा करते हुए अंकिता ने एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा, 'मुझे विश्वास है कि आप दोनों साथ में हैं।'
अंकिता की इस भावुक पोस्ट पर सुशांत के फैंस से लेकर सेलेब्स तक कमेंट कर रहे हैं। इसी पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी रिएक्ट किया। श्वेता ने लिखा, 'हां दोनों साथ में होंगे, मैं तुमसे प्यार करती हूं, मजबूत रहो। हमें तब तक लड़ना है जब तक न्याय नहीं मिल जाता।'
अंकिता ने इंटरव्यू में किया खुलासा
अंकिता ने बात करते हुए कहा है कि सुशांत डिप्रेशन में नहीं था, मैंने उसके जैसा इंसान ही नहीं देखा है। वह डायरी लिखता था, जब हम रिलेशनशिप में थे तो वह 5 साल के प्लान लिखता था और पांच साल बाद उनके वो प्लान पूरे किए थे। अब सोचिए कि वह इंसान जो अपने फ्यूचर प्लान करता था वह कैसे डिप्रेशन में रह सकता था। मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं कि वह कभी डिप्रेस नहीं हो सकता था।
सुशांत हर छोटी चीज में खुशियां ढूंढ़ लेता था। वह फार्मिंग करना चाहता था। मुझे इस बारे में पता था। वह कहता था कि अगर कुछ नहीं हुआ को मैं अपनी शॉर्ट फिल्म बना लूंगा। मैं नहीं चाहती कि लोग उसे ऐसे याद करे कि वह डिप्रेस था। वह तो हीरो था'।
अंकिता ने आगे कहा, 'सुशांत छोटे शहर से आया था उसने अपनी मेहनत से खुद को एक मुकाम तक पहुंचाया। उसने मुझे कई चीजें सिखाई। वह मुझे एक्टिंग सिखाता था। किसी को पता भी है सुशांत कौन और क्या था। सब उसके बारे में जानें क्या क्या लिख रहे हैं, सब अपनी कहानी बना रहे हैं कि वह डिप्रेस था। ये सब पढ़कर मुझे दुख हो रहा है'।
अंकिता और सुशांत दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों का अफेयर पवित्र रिश्ता से शुरू हुआ था, जो 6 साल तक चला था। अंकित और सुशांत शादी तक करने वाले थे, लेकिन अचानक दोनों अलग हो गए थे।
गौरतलब है कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने 28 जुलाई को रिया चक्रवर्ती पर पटना में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने एक्ट्रेस और उनके परिजन पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने धीरे-धीरे सुशांत को परिवार से दूर कर दिया था। सुशांत से पैसे लिए और उसे आत्महत्या के लिए उकसाया।