VIDEO: जब स्टेज पर सरेआम अंकिता लोखंडे ने किया सुशांत सिंह राजपूत को प्रपोज, प्रियंका चोपड़ा ने दिया था ऐसा रिएक्शन

By अमित कुमार | Published: July 15, 2020 01:36 PM2020-07-15T13:36:15+5:302020-07-15T13:36:15+5:30

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता पूरी तरह से टूट गई हैं। एक्टर की याद में अंकिता इन दिनों अधिक समय अकेले ही गुजार रही हैं।

Ankita Lokhande Propose Sushant Singh Rajput On Stage front of priyanka chopra video goes viral | VIDEO: जब स्टेज पर सरेआम अंकिता लोखंडे ने किया सुशांत सिंह राजपूत को प्रपोज, प्रियंका चोपड़ा ने दिया था ऐसा रिएक्शन

सुशांत सिंह राजपूत और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlights6 महीने डिप्रेशन से गुजर रहे सुशांत किसी बात से बेहद परेशान थे।सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का यह थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। 

बॉलीवुड एक्टर सुशांत ‌सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत के जाने की खबर से हर कोई हैरान है। इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सुशांत की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। इतना तो साफ है कि 6 महीने डिप्रेशन से गुजर रहे सुशांत किसी बात से बेहद परेशान थे। जिस कारण उन्होंने ये खतरनाक कदम उठाया। 

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनके फैंस काफी निराश हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को प्रपोज करती नजर आ रही हैं। सुशांत सिंह और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का यह थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। 

अंकिता के इस अंदाज से खुश नजर आईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

इस वीडियो में अंकिता सबके सामने स्टेज पर सुशांत को प्रपोज करती दिखाई दे रही हैं। अंकिता सुशांत से कहती हैं आई लव यू गोगी। इतना कहकर वो शर्म से अपना चेहरा सुशांत के सीने में छिपा लेती हैं। अंकिता को प्रपोज करता देख वहां मौजूद प्रियंका चोपड़ा भी इस कपल के लिए खुश होती नजर आती हैं। वहीं सुशांत के लिए भी यह पल काफी खुशनमा था। 

लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे सुशांत और अंकिता

जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का अफेयर शुरू हुआ था, जोकि काफी लंबा चला। मगर कुछ सालों में दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थीं। बताया जाता है कि सुशांत अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन में भी रहे थे। साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा भी था कि वो अंकिता लोखंडे के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, लेकिन साल 2016 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों पर खुद सुशांत ने जवाब देते हुए कहा था कि ना तो अंकिता एल्कोहोलिक है और ना ही मैं वुमेनाइजर हूं। उन्होंने कहा था, 'लोग बस एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं। और ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।'

Web Title: Ankita Lokhande Propose Sushant Singh Rajput On Stage front of priyanka chopra video goes viral

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे