दीपिका पादुकोण की बहन अनिषा पादुकोण नहीं बोल पाती है 'कांस', इस पर दीपिका ने अपनी बहन को दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 17, 2019 01:41 PM2019-05-17T13:41:05+5:302019-05-17T13:41:05+5:30

जहां दीपिका कांस फिल्म फेस्टिवल में धमाल मचा रहीं है वही दूसरी ओर उनकी बहन अनिषा नहीं बोल पाती हैं 'कांस'। 

anisha pdukone not able to pronounce cannes | दीपिका पादुकोण की बहन अनिषा पादुकोण नहीं बोल पाती है 'कांस', इस पर दीपिका ने अपनी बहन को दिया जवाब

दीपिका पादुकोण की बहन अनिषा पादुकोण नहीं बोल पाती है 'कांस', इस पर दीपिका ने अपनी बहन को दिया जवाब

Highlightsदीपिका पादुकोण के कांस लुक ने कर दिया है सबको मदहोश। दीपिका पादुकोण करने वाली हैं अपनी बहन अनिषा पादुकोण की मदद। 

दुनिया भर के सितारे कांस 2019 के रेड कारपेट में अपनी बिग एंट्री की तैयारी में जुटे हुए हैं। बॉलीवुड के भी कई सितारे कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 का हिस्सा बनने की तैयारी में लगे हुए हैं। इन में से एक जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी हैं।

दीपिका ने कांस 2019 के रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती से सभी के होश उड़ा दिए हैं। दीपिका ने इस फिल्म फेस्टिवल के लिए पीटर डंडास क्रिएशन पहना हैं। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। 
जहां दीपिका पादुकोण अपने लुक से फैंस को घायल कर रही हैं वही दूसरी ओर उनकी बहन अनिषा पादुकोण एक अलग ही तरीके से इस इवेंट को डील कर रही हैं।

गुरुवार को दीपिका की बहन अनिषा ने ट्विटर पर लिखा है कि 'यह साल का वह समय है जब मुझे गूगल पर ढूंढना पड़ता है कि कांस का उच्चारण कैसे करते है। #cannesfestival2019' 



इस ट्वीट पर दीपिका ने अपनी बहन को यह लिखा है की 'छोटी तुम मेरे साथ चलना... मैं सिखा दूंगी!'

दीपिका पादुकोण ने कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपनी धमाकेदार एंट्री से सभी का दिल जीत लिया है। छपाक एक्ट्रेस दीपिका ने फेस्टिवल ड कांस के लिए मोनोक्रोम लुक को पिक किया 


दीपिका की यह ड्रेस ड्रामेटिक स्लीव्स, नेक लाइन और लार्ज बो ने उनके यह ग्लैमरस लुक के चार चांद लगा दिए है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कांस का फर्स्ट लुक पोस्ट करते हुए 'टाआआआ डाआआआआ!!!' लिखा है। 


दीपिका की इन तस्वीरें देख कर पति रणवीर अपनी ख़ुशी को नही रोक पाए और उन्होंने दीपिका की इन फोटो पर 'बेबी' और 'एलेगेंस की मूरत' कमेंट किया है। वैसे भी हमें पता है कि रणवीर अपनी वाइफ को प्यार दिखाने में कोई कमी नही छोड़ते हैं। 

 

(रिचा गुप्ता- इंटर्न लोकमत न्यूज़)

Web Title: anisha pdukone not able to pronounce cannes

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे