इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, खुद किया इस बात का खुलासा

By मेघना वर्मा | Published: January 29, 2019 09:11 AM2019-01-29T09:11:45+5:302019-01-29T09:11:45+5:30

पिछले दो साल हो रही इस तकलीफ का कारण है कैल्शियम। अनिल कपूर ने बताया कि उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम की मात्रा जमा हो जा रही है।

anil kapoor suffering from shoulder problem | इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, खुद किया इस बात का खुलासा

इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, खुद किया इस बात का खुलासा

'मिस्टर इंडिया' और राम-लखन के लखन इस समय एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। 62 साल की उम्र में भी लोगों को अपनी अदाकारी से दीवाना बनाने वाले अनिल कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। 

कंधों की बीमारी से हैं परेशान

एक इंटरव्यू के दौरान अनिल कपूर ने खुद इस बात को बताया कि वो कंधों की एक बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी को लेकर अनिल कपूर ने बताया कि उनका कंधा पत्थर जैसा सख्त होता जा रहा है। जिससे उन्हें बहुत सी चीजों में परेशानिया हो रही हैं। इस बीमारी को साइंटफिक भाषा में कैल्सिफिकेशन ऑफ शोल्डर कहते हैं। 

जर्मनी जा रहे हैं इलाज के लिए

अनिल कपूर ने बताया कि वह जल्द ही इस बीमारी के इलाज के लिए जर्मनी जा रहे हैं। पिछले दो साल हो रही इस तकलीफ का कारण है कैल्शियम। अनिल कपूर ने बताया कि उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम की मात्रा जमा हो जा रही है। जिसके वजह से उनका कंधा बहुत सख्त होता जा रहा है। 

Web Title: anil kapoor suffering from shoulder problem

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे