Anant Radhika Wedding: फिल्म खलनायक में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने 'चोली के पीछे क्या है' इस गीत पर शानदार डांस की प्रस्तुति दी थी। इस गाने ने माधुरी दीक्षित को काफी लोकप्रिय किया। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि माधुरी के करियर के पॉपुलर गानों में से एक चोली के पीछे क्या है गीत पर डांस करने के लिए आज भी माधुरी दीक्षित से उनके फैंस अनुरोध करते हैं।
माधुरी दीक्षित बीते दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी। यहां माधुरी ने 31 साल बाद चोली के पीछे क्या है गीत पर शानदार डांस की प्रस्तुति देकर महफिल लूट ली है। माधुरी के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चले कि अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई में हुई है।
यहां पर माधुरी दीक्षित ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपने मशहूर गाने 'चोली के पीछे' पर डांस करके अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरा। इस भव्य समारोह में मशहूर गाने पर थिरकती अभिनेत्री का एक वीडियो वायरल हो गया है।
वीडियो में यह चेहरे भी नजर आए
अनंत की 'बारात' के दौरान माधुरी के साथ राशि खन्ना, अनन्या पांडे और ओरी जैसी अन्य हस्तियां भी इस गाने पर डांस करती नजर आई। अंत में, अभिनेत्री के पति डॉ. श्रीराम नेने भी अपने डांस के साथ शामिल हुए। माधुरी ने अपनी मनमोहक चाल, खास अंदाज और खूबसूरत भाव-भंगिमाओं से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। माधुरी के अलावा, बाकी सभी मेहमान 1993 की फिल्म 'खलनायक' के जोशीले गाने पर डांस करते नजर आए।
शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में माधुरी ने अपने परिवार के साथ पेस्टल लहंगा पहनकर स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। श्रीराम नेने ने पारंपरिक परिधान पहनकर उनके लुक को पूरा किया। बॉलीवुड के लगभग सभी शीर्ष अभिनेता मौजूद थे, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन शामिल थे, जिनमें से कई अपने परिवार के साथ थे। दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत, राम चरण और महेश बाबू ने भी दक्षिण के कलाकारों का नेतृत्व किया।