जल्द रिटायर होने वाले हैं अमिताभ बच्चन, इशारों इशारों में कही ये फैंस का दिल तोड़ने वाली बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 28, 2019 03:21 PM2019-11-28T15:21:41+5:302019-11-28T15:21:41+5:30

अमिताभ बच्चन आए दिन ब्लॉग के जरिए अपने दिल की बात फैंस से करते रहते हैं। एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा में सक्रीय रहने के बाद अब बिग बी ने इशारा किया है कि अब उनको रिटायर होना चाहिए।

Amitabh Bachchan says he must retire | जल्द रिटायर होने वाले हैं अमिताभ बच्चन, इशारों इशारों में कही ये फैंस का दिल तोड़ने वाली बात

जल्द रिटायर होने वाले हैं अमिताभ बच्चन, इशारों इशारों में कही ये फैंस का दिल तोड़ने वाली बात

Highlightsसदी के महानायक अमिताभ बच्चन 77 साल के हो चुके हैं। उनके चाहने वालों की लिस्ट अभी भी वैसी की वैसी ही है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 77 साल के हो चुके हैं। लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट अभी भी वैसी की वैसी ही है। हर कोई अमिताभ को पर्दे पर देखने को व्याकुल रहता है।  महानायक के पास भी फिल्मों की लंबी कतार है। अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्मों में 'चेहरे', 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड' और 'गुलाबो सिताबों' हैं जबकि टेलीविजन पर वह कौन बनेगा करोड़पति से फैंस को मनोरंजित कर रहे हैं।

अमिताभ  बच्चन आए दिन ब्लॉग के जरिए अपने दिल की बात फैंस से करते रहते हैं। एक लंबे समय से हिंदी सिनेमा में सक्रीय रहने के बाद अब बिग बी ने इशारा किया है कि अब उनको रिटायर होना चाहिए। इस खबर से फैंस के बीच निराशा जरूर छा जाएगी।

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार अमिताभ 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर  और आलिया भट्ट  नजर आएंगे। अमिताभ समय समय पर ब्लॉग लिखते रहते हैं और फैंस से अपने दिल की हर एक बात कहते हैं।

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में मनाली तक जाने के 12 घंटे के अपने सफर के बारे में लिखा है। इतना ही नहीं मनाली की हसीन बादियों को भी उल्लेख किया है। अमिताभ ने ब्लॉग के अंत में चौंकाने वाली बात कही है। अमिताभ ने लिखा है कि मुझे रिटायर हो जाना चाहिए, दिमाग कुछ और सोच रहा है और उंगलियां कुछ और, यह इशारा है....

इस तरह से बिग बी ने अपनी थकान के बारे में फैंस को बताया है। बताया है कि मनाली के 12 घंटे के सफर और कार से ट्रेवल से वह काफी थक गए हैं। लेकिन रिटायर होने वाली बात ने फैंस के बीच निराशा फैला दी है। फैंस के लिए झटका देने वाली बात है। क्योंकि बिग बी कभी भी रिटायर होने की बात नहीं करते हैं। लेकिन इस तरह से उनको लिखना फैंस को निराश कर सकता है। 

Web Title: Amitabh Bachchan says he must retire

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे