एक बार फिर किसानों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, बिहार के 2100 किसानों का चुकाया कर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 13, 2019 07:03 AM2019-06-13T07:03:56+5:302019-06-13T07:03:56+5:30

एक्टरअमिताभ बच्चन ने बड़ा दिल दिखाते हुए देश के किसानों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का लोन चुकाया है।

amitabh bachchan paid off the loans of 2100 bihar farmers | एक बार फिर किसानों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, बिहार के 2100 किसानों का चुकाया कर्ज

एक बार फिर किसानों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, बिहार के 2100 किसानों का चुकाया कर्ज

Highlightsकर्ज चुकाने की जानकारी खुद अमिताभ ने दी है।एक्टर ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग के जरिए सभी को दी है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन  ने ऐसा कुछ किया है कि एक बार फिर से फैंस के बीच छा गए हैं। एक्टरअमिताभ बच्चन   ने बड़ा दिल दिखाते हुए देश के किसानों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अमिताभ बच्चन ने बिहार के 2100 किसानों का लोन  चुकाया है।

कर्ज चुकाने की जानकारी खुद अमिताभ ने दी है। एक्टर ने इस बात की जानकारी अपने ब्लॉग  के जरिए सभी को दी है। बिग बी ने लिखा कि "वादा पूरा कर दिया गया, बिहार के जिन किसानों का लोन बकाया था, उनमें से 2100 किसानों को चुनकर ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) के साथ राशि का भुगतान किया गया।

 कुछ किसानों को 'जनक' पर बुलाया गया और अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चनके हाथों राशि दी गई दिया गया। इस सराहनी कदम के लिए महानायक की जमकर तारीफ भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये पहली बार नहीं हुआ है जब जब अमिताभ बच्चन ने किसानों की मदद की हो। इससे पहले बिग बी ने उत्तरप्रदेश के 1398 किसानों के कर्ज चुकाने में मदद की थी। इस दौरान बिग बी ने 4 करोड़ से अधिक रुपए की मदद की थी, इसके अलावा बिग बी ने महाराष्ट्र के 350 किसानों के लोन चुकाने में मदद की थी।

Web Title: amitabh bachchan paid off the loans of 2100 bihar farmers

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे