शाहरुख की बेटी सुहाना के बाद अब अमिताभ की नातिन का ये वीडियो हुआ वायरल, ये करती दिख रही हैं नव्या
By मेघना वर्मा | Published: September 15, 2019 04:01 PM2019-09-15T16:01:54+5:302019-09-15T16:01:54+5:30
अमिताभ की नातिन नव्या न्यूयॉर्क की फोरडम यूनिवर्सिटी में पढाई कर रही हैं। नव्या अक्सर ही मीडिया से दूर रहती हैं मगर उनके फैंस अक्सर ही उनको स्पॉट कर लेते हैं। अक्सर पार्टियों में वह स्पॉट कर ली जाती हैं।
बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनके बच्चे भी इन दिनों मीडिया की नजरों में कैद हो जाते हैं। सारा अली खान, अनन्या पांडे और सुहाना खान के बाद अब अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल नव्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं।
दरअसल नव्या का ये वीडियो अमेरिका की सड़कों पर शूट किया गया है। इस वीडियो में नव्या एक्सरसाइज करती हुई दिख रही हैं। उनके इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं उनकी फिटनेस को लेकर भी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। नव्या नवेली नंदा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने शेयर किया है।
इस वीडियो में नव्या नियॉन ग्रीन टॉप में दिखाई दे रही हैं। वहीं उन्होंने ब्लैक शूज के साथ ग्रे कलर के टाइट्स पहने है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। नव्या, श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं। फिल्म मलाला के एक्टर मीजान जाफरी के साथ उनके संबधों को लेकर खूब चर्चा हुई थी।
बता दें अमिताभ की नातिन नव्या न्यूयॉर्क की फोरडम यूनिवर्सिटी में पढाई कर रही हैं। नव्या अक्सर ही मीडिया से दूर रहती हैं मगर उनके फैंस अक्सर ही उनको स्पॉट कर लेते हैं। अक्सर पार्टियों में वह स्पॉट कर ली जाती हैं।