अल्लु अर्जुन ने दिया प्रिया प्रकाश वॉरियर के बुलेट-किस मूवमेंट का जवाब, वीडियो हो गया वायरल

By मेघना वर्मा | Published: January 24, 2019 03:14 PM2019-01-24T15:14:40+5:302019-01-24T15:14:40+5:30

अल्लु अर्जुन अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने  प्रिया के इस वायरल वीडियो को शेयर भी किया था। प्रिया के आंख मारने वाले वीडियो ने उन्हें रातो-रात स्टार बना दिया।

Allu Arjun copy the bullet-kiss moment of priya prakash on the occasion of pre-release of the movie | अल्लु अर्जुन ने दिया प्रिया प्रकाश वॉरियर के बुलेट-किस मूवमेंट का जवाब, वीडियो हो गया वायरल

अल्लु अर्जुन ने दिया प्रिया प्रकाश वॉरियर के बुलेट-किस मूवमेंट का जवाब, वीडियो हो गया वायरल

अपने आंख मारने वाले वीडियो से रातों-रात इंटरनेट की सेंसेशन बनी प्रिया प्रकाश वॉरियर सभी के दिलों पर छा गई। मलयालम फिल्म से अपना डेब्यू करने वाली प्रिया प्रकाश का वीडियो की कॉपी लोग आज भीइंटरनेट पर करते हैं। इसी लिस्ट में अब साउथ के स्टार अल्लु अर्जुन भी आ गए हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो प्रिया की ही तरह आंख मारते दिख रहे हैं। 



 



 

इवेंट में थे चीफ गेस्ट

आपको बता दें ये वीडियो मलयालम फिल्म ओरु अदर लव के तेलगु डब मूवी के प्री-रिलीज के समय का है। जिसमें अल्लु अर्जुन चीफ गेस्ट के तौर पर गए थे। इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट वहां थीं और यहीं पर अल्लु अर्जुन ने प्रिया के बुलेट-किस मूवमेंट को रिपीट किया। बता दें ये फिल्म वेलेंटाइन के दिन 14 फरवरी को रिलीज होगी। 



 

अल्लु अर्जुन अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने  प्रिया के इस वायरल वीडियो को शेयर भी किया था। प्रिया के आंख मारने वाले वीडियो ने उन्हें रातो-रात स्टार बना दिया। जिसके लिए वो भगवान का शुक्रिया करती हैं। 

प्रिया प्रकाश जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी पर बनने वाली बायोपिक में प्रिया लीड किरदार में दिखाई देंगी।  

Web Title: Allu Arjun copy the bullet-kiss moment of priya prakash on the occasion of pre-release of the movie

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे