कुछ यूं न्यूयॉर्क की सड़कों पर इश्क में गिरफ्तार दिखे रणबीर-आलिया, जानिए क्या है मामला ?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 17, 2018 01:32 PM2018-10-17T13:32:05+5:302018-10-17T13:55:36+5:30
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: एक बार फिर से दोनों के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के इश्क के चर्चे बीते कई दिनों से हो रहे हैं। दोनों आए दिन साथ साथ नजर भी आते हैं। हांलाकि दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार नहीं किया है। इसके बाद भी आलिया और रणबीर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते है।
ऐसे में अब एक बार फिर से दोनों के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की एक तस्वीर में एक साथ देख फैंस क्रेजी हुए दिख रहे हैं। आज सुबह से ही आलिया और रणबीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई दिख रही है। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है। जैसा कि फैंस को पहले से पता है रणबीर कपूर काफी दिनों न्यूयॉर्क में हैं। ऐसे में अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकलकर अब आलिया भी रणबीर कपूर से मिलने न्यूयॉर्क की धरती पर पहुंच गई हैं।
View this post on Instagram
इस वायरल हो रही फोटो के अलावा आलिया ने एक दिन पहले अपनी एक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। आलिया की यह तस्वीर भी इंटरनेट पर बहुत पसंद की गई थी। जैसा कि सभी को पता रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अपने इलाज के लिए इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां वह साथ में हैं। रणबीर और आलिया की जोड़ी बहुत जल्द अपकमिंग मूवी ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली है।
वहीं, दोनों दबीं जुबां में अपने प्यार का ऐलान तो कर चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा का फैंस को इंतजार है। इससे पहले ऋषि कपूर ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करके मुहर भी लगाई थी। वहीं, हाल ही में रणबीर ने आलिया के परिवार और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया है।