आलिया भट्ट ने इस खास तरीके से किया रणबीर कपूर को विश, देखें बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटो

By मेघना वर्मा | Published: September 28, 2019 03:14 PM2019-09-28T15:14:12+5:302019-09-28T15:14:12+5:30

रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, आमिर खान, किरण, जोया अख्तर, अनुराग बासू के साथ कई बड़े सितारे नजर आए।  

Alia Bhatt wish ranbir kapoor birthday wish see the birthday party inside photo | आलिया भट्ट ने इस खास तरीके से किया रणबीर कपूर को विश, देखें बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटो

आलिया भट्ट ने इस खास तरीके से किया रणबीर कपूर को विश, देखें बर्थडे पार्टी की इनसाइड फोटो

Highlightsरणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे।रणबीर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' से की थी।

रणबीर कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं देर रात से ही रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही हैं। फैन अपने स्टार को बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं सुबह से ही लोगों को आलिया भट्ट के पोस्ट का इंतजार था। लोग इंतजार कर रहे थे कि आलिया, उन्हें किस तरह विश करेंगी। अब फाइनली आलिया ने भी रणबीर को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश कर दिया है। 

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर की फोटो पोस्ट की है। जिसमें रणबीर ब्लैक शर्ट में दिख रहे हैं। वहीं रणबीर की ये तस्वीर उनके और आलिया के हॉलीडे की पिक है जब दोनों स्टार्स एक साथ छुट्टियां मनाने और जंगल में सफारी करने गए थे। 

आलिया ने ये फोटो शेयर करके लिखा, हैप्पी बर्थडे टू यू...रणबीर कपूर इस फोटो में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। वहीं आलिया भट्ट की इस फोटो पर आलिया की मां सोनी राजदान ने भी कमेंट करके रणबीर कपूर को विश किया है। आलिया के इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं आलिया के फैंस ये भी कह रहे हैं कि फाइनली आलिया ने रणबीर को विश कर दिया है। 

वहीं रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी की इंनसाइड तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। जिसमें आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया रेनबो कलर की ड्रेस पहनें दिख रही हैं। आलिया रणबीर की बाहों में बैठी हैं जबकि रणबीर की मां नीतू सिंह भी दोनों के पास ही बैठी हुई नजर आ रही हैं। फैंस इस तस्वीर को भी बहुत पसंद कर रहे हैं। 

बता दें रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, आमिर खान, किरण, जोया अख्तर, अनुराग बासू के साथ कई बड़े सितारे नजर आए।  

Web Title: Alia Bhatt wish ranbir kapoor birthday wish see the birthday party inside photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे