होने वाली सास नीतू सिंह को आलिया भट्ट ने किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कर लिखी ये बात
By मेघना वर्मा | Published: July 8, 2019 01:21 PM2019-07-08T13:21:04+5:302019-07-08T13:21:04+5:30
आलिया भट्ट आखिरी बार कलंक फिल्म में दिखाई दी थीं। वहीं इन दिनों वो रणबीर कपूर के साथ जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के कुछ क्यूटेस्ट कपल में से एक हैं। वहीं रणबीर की मां एक्ट्रेस नीतू सिंह का आज बर्थडे है। वहीं होने वाली सासू मां को आलिया भट्ट ने भी विश कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो शेयर करके नीतू सिंह को विश किया है।
नीतू सिंह फिलहाल न्यू यॉर्क में हैं। जहां ऋषि कपूर के कैंसर का इलाज चल रहा है। वहीं आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नीतू सिंह के साथ अपनी एक फोटो शेयर करके लिखा, ' सबसे खूबसूरत सोल को जन्मदिन की बधाई नीतू सिंह। भगवान करें आपका पूरा दिन खूब सारे प्यार, हंसी और केक से भरा हो। आपको सबसे बड़ा और टाइट वाला हग भेज रही हूं।'
बता दें नीतू सिंह अक्सर ही आलिया भट्ट के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। रिसेंटली जब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ऋषि कपूर से मिलने न्यू यॉर्क पहुंचे थे। जिसकी फोटो शेयर कर उन्होंने काफी खुशी जाहिर की थी सिर्फ यही नहीं आलिया भट्ट अक्सर नीतू सिंह और ऋषि कपूर के साथ उनके फैमिली डिनर पार्टी में भी दिखाई दे जाती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार कलंक फिल्म में दिखाई दी थीं। वहीं इन दिनों वो रणबीर कपूर के साथ जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। इसके अलावा आलिया इन दिनों महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 की शूटिंग के लिए कश्मीर रवाना हो गई हैं।