'कलंक' के प्रमोशन के बीच रणबीर कपूर संग करण जौहर के घर पहुंची आलिया भट्ट, फोटोज हो गईं वायरल
By मेघना वर्मा | Published: April 14, 2019 10:16 AM2019-04-14T10:16:30+5:302019-04-14T10:16:30+5:30
आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी। मल्टीस्टारर ये फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं।
आलिया भट्ट् इन दिनों अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में बिजी हैं। जलंधर, जयपुर के बाद आलिया और कलंक की पूरी टीम दिल्ली में फिल्म के प्रमोशन के लिए गई थी। फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया ने वरुण और माधुरी को ज्वॉइन किया था। प्रमोशन के बाद आलिया जब मुंबई वापिस पहुंची तो उन्हें एयरपोर्ट पर ही बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ देखा गया।
प्रमोशन के बाद मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आलिया भट्ट सीधे करण जौहर के घर जाने का डिसीजन लिया। वहीं आलिया के साथ रणबीर कपूर को भी देखा गया। सिर्फ यही नहीं आलिया के साथ उनकी कार में ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी थे। बताया जा रहा है कि तीनों ही करण जौहर से ब्रह्मास्त्र को लेकर डिस्कशन करने गए थे।
सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज वायरल हो रही हैं। इस फोटो में आलिया ने जहां यलो कलर का सूट पहन रखा है तो वहीं रणबीर कपूर ने ग्रे करल की टी शर्ट और ब्लैक कैप लगा रखी है। दोनों ही एक्टर्स बिना मेकअप के स्पॉट किये गए हैं। वहीं फोटो देखकर लग रहा है कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट से बात करने में बिजी हैं। कार की बैक सीट पर आलिया और रमबीर बैठे हैं जबकि फ्रंट सीट पर अयान मुखर्जी।
आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा भी दिखाई देंगी। मल्टीस्टारर ये फिल्म 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही हैं। वहीं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगी।