सज-धज कर रणबीर कपूर के घर पहुंची आलिया भट्ट, देखें वायरल हो रही फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 12, 2019 10:05 AM2019-09-12T10:05:01+5:302019-09-12T10:05:01+5:30

आलिया भट्ट हाल ही में रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आई थीं।

alia bhatt met boyfriend ranbir kapoor parents | सज-धज कर रणबीर कपूर के घर पहुंची आलिया भट्ट, देखें वायरल हो रही फोटो

सज-धज कर रणबीर कपूर के घर पहुंची आलिया भट्ट, देखें वायरल हो रही फोटो

Highlightsरणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर के किस्से बीते लंबे समय से सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में आलिया को रणबीर के घर के बाहर देखा गया है।


रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर के किस्से बीते लंबे समय से सुर्खियों में हैं। अब हाल ही में आलिया को रणबीर के घर के बाहर देखा गया है। कहा जा रहा है कि वह कैंसर का इलाज करवाकर देश वापस आए ऋषि कपूर से मिलने पहुंची थीं। ऋषि एक लंबे समय से विदेश में अपना इलाज करवा रहे थे।

इस दौरान आलिया काफी सजी धजी नजर आईं।आलिया भट्ट ने इस मौके पर पीले रंग का शरारा, कुर्ता और दुप्पटा पहन रखा था। आलिया का ये लुक फैंस को जमकर पसंज आ रहा है। ये फोटो सामने आते ही थोड़ी ही देर में वायरल हो गई है।

आलिया ऋषि से मिलने कई बार रणबीर के साथ न्यूयॉर्क भी गई थीं। सभी मे साथ नें नया साल भी मनाया था। रणबीर और आलिया के रिश्ते पर लगभग सब कुछ ओपन हो गया है। दोनों आए दिन अब साथ नजर आते हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पौराणिक भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहा जा रहा था कि ऋषि कपूर के वापस आते ही रणबीर और आलिया के रिश्ते की भी बात की जाएगी। ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों अपने रिश्ते को नाम कब देते हैं।

Web Title: alia bhatt met boyfriend ranbir kapoor parents

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे