आलिया भट्ट बनीं इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल वुमेन 2018
By मेघना वर्मा | Published: May 25, 2019 02:06 PM2019-05-25T14:06:54+5:302019-05-25T14:06:54+5:30
टाइम्स की ओर से जारी की गई टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन 2018 में इंडिया का खिताब विक्की कौशल को मिला। अलग-अलग फील्ड से अलग-अलग लोगों के लिए ऑन लाइन पोलिंग करवाई जा रही थी।
टाइम्स ने अपनी टॉप 50 मोस्ट डिजाएरेबल वुमेन 2018 की लिस्ट चारी कर दी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्यूट और टैलेंट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी जगह बना लिया है। इंडिया के वोट और ज्यूरी की च्वॉइज के बेस पर जारी हुई इस लिस्ट में आलिया भट्ट को इंडिया की मोस्ट डिजाएरेबल वुमेन की उपाधि मिली है।
इस लिस्ट के लिए अलग-अलग फील्ड और अलग-अलग इंडस्ट्री से वुमेन को नॉमिनेट किया गया था। इन सब को उनके टैलेंट, एटीट्यूड, सेक्स अपील और हुनर के लिए वोट किया गया और उनका फाइनल सेलेक्शन किया गया है। इस साल की मोस्ट डिजाएरेबल वुमेन की उपाधि 26 साल की आलिया भट्ट ले गई हैं।
वहीं टाइम्स की ओर से जारी की गई टॉप 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन 2018 में इंडिया का खिताब विक्की कौशल को मिला। अलग-अलग फील्ड से अलग-अलग लोगों के लिए ऑन लाइन पोलिंग करवाई जा रही थी। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अपनी ओर जिसने अटेंशन खींचा है वो हैं विक्की कौशल।
विक्की को मोस्ट गॉर्जियस एंड डैशिंग मैन इन द कंट्री का खिताब दिया गया है। राजी का इकबाल सयैद हो या उरी का मेजर विहान सिंह शेरगिल सभी रुप में विक्की ने लोगों का दिल जीत लिया।
टाइम्स को दिए एक इंटव्यू में जब विक्की से पूछा गया कि उनको बेस्ट एक्टर, न्यू एज एक्टर का खिताब मिला है उन्हें कैसा लग रहा है तो विक्की ने बेहद खास अंदाज में इसका जवाब दिया। विक्की ने कहा, 'मैं बहुत अचम्भे में था जब मुझे पता चला कि इस लिस्ट में मेरा नाम है और फिर इसके बाद मैं इस लिस्ट में सबसे ऊपर हो गया। मैं खुद समझ नहीं पा रहा हूं कि लोगों ने मेरे अंदर क्या देखा और मुझे क्यों चुना। मगर मैं सबको थैक्स कहना चाहता हूं।'