आलिया भट्ट ने अपने ड्राइवर और हेल्पर को दिए इतने लाख रुपये, जानिए क्या है वजह!
By मेघना वर्मा | Published: March 19, 2019 11:50 AM2019-03-19T11:50:37+5:302019-03-19T11:50:37+5:30
आलिया भट्ट फिलहाल करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। 18 मार्च को कलंक के पहले गाने घर मोरे परदेसिया में आलिया भट्ट की डांस और एक्सप्रेशन की सभी तारीफ कर रहे हैं।
आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपना नाम कमा लिया। स्टुडेंट ऑफ द ईयर से इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट हर फिल्म में अपनी छाप छोड़ जाती हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में उनके पिता महेश भट्ट और करण जौहर के अलावा दो और लोग हैं जो उनके करियर की शुरुआत से ही उनसे जुड़े हुए हैं।
आलिया के ड्राइवर सुनील और हेल्पर अमोल ऐसे दो शख्स हैं जो उनके साथ हमेशा रहते हैं। आलिया ने खुद कबूला था कि इन दोनों के बिना आलिया रह नहीं सकतीं। आलिया की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के से ये दोनों ही आलिया भट्ट के साथ हैं। आलिया के लिए उनकी फैमिली के बाद जो सबसे जरूरी हैं वो हैं सुनील और अमोल।
अब खबर है कि अपने 26वें जन्मदिन पर आलिया ने अमोल और सुनील को एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। डीएन की रिपोर्ट के मुकाबिक आलिया ने अपने हेल्पर और ड्राइवर को 50-50 लाख रूपये दिए हैं। ताकी दोनों ही मुंबई में अपने खुद के लिए घर खरीद सकें। वहीं खबर तो ये भी है कि दोनों ने ही खुद के लिए वन बीएचके बुक भी करवा लिया है।
आलिया भट्ट फिलहाल करण जौहर की फिल्म कलंक में दिखाई देंगी। 18 मार्च को कलंक के पहले गाने घर मोरे परदेसिया में आलिया भट्ट की डांस और एक्सप्रेशन की सभी तारीफ कर रहे हैं। बता दें फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी दिखाई देंगे। 17 अप्रैल को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।