जब अपने ही बॉडीगार्ड पर गरज पड़ी आलिया भट्ट, फैंस को नहीं भाया एक्ट्रेस का ये अंदाज-देखें वीडियो
By मेघना वर्मा | Published: September 19, 2019 03:32 PM2019-09-19T15:32:02+5:302019-09-19T16:31:17+5:30
आलिया हाल ही में फिल्म 'कलंक' में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी थे।
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं। आलिया इन दिनों इंडस्ट्री का वो नाम हैं जिन्हें देखने के लिए लोग लम्बी लाइनों में लगते हैं। सिर्फ फैंस ही नहीं पेपराजी फोटोग्राफर्स भी उनकी तस्वीर लेने के लिए घंटों जिम और उनके घर के बाहर दिखते हैं। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आलिया अपने ही बॉडीगार्ड पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं।
दरअसल इस वीडियो में आलिया भट्ट अपनी कार से उतरती हुई दिखती हैं। इसके बाद उन्हीं के दो बॉडीगार्ड पेपरराजी फोटोग्राफर्स के सामने आलिया को प्रोटेक्ट करके चलने लगते हैं। इसी बात पर आलिया भट्ट भड़क जाती हैं। और वहीं खड़े होकर बॉडीगार्ड से कहने लगती हैं आप पहले जाइए।
आलिया का ये स्वभाव फैंस को अच्छा नहीं लग रहा है। आलिया जिस तरह से अपने बॉडीगार्ड्स से बात कर रही हैं कई लोगों को यह बदत्मीजी लग रही है। इस वीडियो को देखकर कुछ उनके इस बिहेवियर को गलत बता रहे हैं तो कुछ उनके इस बिहेवियर का कारण रणबीर कपूर को भी बता रहे हैं।
आलिया के एक फैन ने लिखा, ये कैसा बर्ताव है वो तुम्हारे बॉडीगार्ड हैं उन्हें रिस्पेक्ट दीजिए। वहीं दूसरे फैन ने लिखा, ये सब रणबीर कपूर का इफेक्टर है, वो भी अपने फैंस और मीडिया के साथ ऐसे ही बर्ताव करते है। सिर्फ यही नहीं बहुस से फैंस ने आलिया के इस बिहेवियर को गलत बताया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया हाल ही में फिल्म कलंक में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी थे। वहीं आलिया भट्ट इन दिनों सड़क 2 की शूटिंग में बिजी हैं।