प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ आलिया भट्ट बनीं सबसे युवा प्रभावशाली भारतीय, जानिए क्या मिली पोजीशन?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 21, 2018 04:12 PM2018-11-21T16:12:27+5:302018-11-21T16:27:21+5:30

यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के इंडेक्स 2018 के द्वारा एक सर्वे करवाया गया है। इस सर्वे में 25 की आलिया भट्ट को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्होंने अपने नाम एक कीर्तिमान दर्ज किया है।

Alia Bhatt becomes the youngest influential Indian | प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ आलिया भट्ट बनीं सबसे युवा प्रभावशाली भारतीय, जानिए क्या मिली पोजीशन?

प्रियंका चोपड़ा को पीछे छोड़ आलिया भट्ट बनीं सबसे युवा प्रभावशाली भारतीय, जानिए क्या मिली पोजीशन?

 यूगोव के प्रभावशाली हस्तियों के इंडेक्स 2018 के द्वारा एक सर्वे करवाया गया है। इस सर्वे में 25 की आलिया भट्ट को भी शामिल किया गया है, जिससे उन्होंने अपने नाम एक कीर्तिमान दर्ज किया है। लिस्ट में  सबसे कम उम्र में 10 प्रभावशाली भारतीयों में शामिल होने वाली आलिया भट्ट पहली भारतीय बन गई हैं। इस लिस्ट में जिनको भी जगह दी गई है उन सभी में दीपिका की उम्र सबसे कम है। 

खेल और मनोरंजन आदि से जुड़ी इस लिस्ट में आलिया को 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, इस लिस्ट में  अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड और खेल के जगत में देश के सबसे प्रभावशाली हस्तियों के तौर पर चुना गया है।

1. अमिताभ बच्चन

2. दीपिका पादुकोण

3. महेंद्र सिंह धोनी

4. सचिन तेंदुलकर

5. अक्षय कुमार

6. विराट कोहली

7. आमिर ख़ान

8. शाहरुख़ ख़ान

9. आलिया भट्ट

10. प्रियंका चोपड़ा

इस सर्वे में भारत में भारत में 1,948 लोगों ने भाग लिया है। अध्ययन में कलाकारों और खिलाड़ियों के क्षेत्रों में प्रभाव, जागरूकता, समानता आदि को भी परखा गया है। हर सर्वे हर एक क्षेत्र को लेकर किया गया था कि लोग किस क्षेत्र के लोग को कहां पसंद करते हैं। इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा एवं सौंदर्य प्रसाधन, प्रौद्योगिकी/वाहन, फैशन, परिधान से जुड़ी को शामिल किया गया है।


इस सर्वे के द्वारा पेश की गई सूची में पहले पायदान पर पहले पायदान पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन है। वहीं, उनके बाद दूसरे स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं। जबकि तीसरे नंबर पर तीसरे और चौथे पायदान पर महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर हैं। अक्षय कुमार (पांचवें), विराट कोहली (छठवें), आमिर खान (सातवें) और शाहरुख खान (आठवें) स्थान पर हैं। वहीं, आलिया भट्ट नौवें और प्रियंका चोपड़ा दसवें पायदान पर हैं।

 खास बात ये है कि इस बार इस लिस्ट में जिस हस्ती की नाम पहली बार शामिल हुआ है वह ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी पीवी सिंधु को 15वां स्थान मिला है। यूगोव ने बयान में कहा टॉप 10 हस्तियों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेताओं और खिलाड़ियों का दबदबा है।

Web Title: Alia Bhatt becomes the youngest influential Indian

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे