VIDEO: जब करीना कपूर के चेहरे पर अक्षय कुमार ने फेंका कॉफी मग, हैरान रह गईं एक्ट्रेस
By अमित कुमार | Published: August 25, 2020 10:47 AM2020-08-25T10:47:31+5:302020-08-25T10:47:31+5:30
अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की जोड़ी बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में गिनी जाती हैं। दोनों ने साथ मिलकर कई हिट फिल्मों में काम किया है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय इंडस्ट्री की लगभग सभी एक्ट्रेसेस के साथ काम कर चुके हैं। इन्हीं एक्ट्रेसेस में करीना कपूर खान का नाम भी शामिल हैं। अक्षय कुमार ने करीना कपूर के साथ कई फिल्में दी हैं। तलाश, एतराज, टशन और गुड न्यूज सहित कई फिल्मों में दोनों कलाकारों स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। अक्षय और करीना का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार सेट पर अपने मजाकिया अंदाज के लिए काफी पॉपुलर हैं। वह अक्सर अपने को-स्टार्स के साथ प्रैंक करते हैं। ऐसा ही एक प्रैंक अक्षय ने करीना कपूर के साथ किया। 'बॉलीवुड एक्टर 1213' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार करीना कपूर संग कुछ ऐसा करते हैं कि एक्ट्रेस डर जाती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर कैसे करीना कपूर पर खाली कॉफी का कप उछालते हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस हैरान रह जाती हैं। इस पर करीना कहती हैं कि इन्हें एक कप कॉफी और चाहिए, इसलिए इन्होंने ऐसा किया। करीना कपूर और अक्षय कुमार का यह मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर
वहीं दोनों कलाकारों की बात करें तो अक्षय बॉल बैटम की शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो चुके हैं। वहीं करीना कपूर खान आमिर खान संग लाल सिंह चड्डा में नजर आने वाली हैं। करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी की वजह से भी खुर्खियों में हैं। करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी।