मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म 2XL में नजर आएंगे अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा

By वैशाली कुमारी | Published: September 8, 2021 07:28 PM2021-09-08T19:28:28+5:302021-09-08T19:30:42+5:30

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार निर्देशक मुदस्सर अजीज की कॉमेडी वेंचर 2XL में सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Akshay Kumar and Sonakshi Sinha to star in Mudassar Aziz's next film 2XL | मुदस्सर अजीज की अगली फिल्म 2XL में नजर आएंगे अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा

अक्षय कुमार

Highlights2XL के लिए कास्टिंग के मामले में फिल्म निर्माता ने अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका के लिए साइन किया हैअक्षय कुमार के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा के होने की संभावना है

बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अभी हाल ही में बेल बॉटम रिलीज हुई थी। यह फिल्म कोविड -19 की दूसरी लहर के बाद सिनेमाघरों को फिर से खुलने पर रिलीज हुयी पहली फिल्म है। अब सुनने में आया है कि खिलाड़ी कुमार ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार निर्देशक मुदस्सर अजीज की कॉमेडी वेंचर 2XL में सोनाक्षी सिन्हा के साथ स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

खबरों की मानें तो, "मुदस्सर अजीज का पूरा लॉकडाउन कई बेहतरीन स्क्रिप्ट पर काम करते हुए निकला है। जिनमे से कई स्क्रिप्ट को उन्होंने अंतिम रूप दिया है और जल्द से जल्द काम शुरू करने का प्लान भी बना लिया हैं। इसी सिलसिले में वह जिस प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं उसका नाम 2XL है और इसका निर्माण अश्विन वर्दे द्वारा किया जाएगा।

लीड रोल में दिखेगे अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा

2XL के लिए कास्टिंग के मामले में फिल्म निर्माता ने अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका के लिए साइन किया है, जबकि अक्षय कुमार के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा के होने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार “अक्षय कुमार एक डिफ्रेन्ट रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। वास्तव में, जैसा कि 2XL नाम से ही पता चलता है कि अक्षय कुमार को हॉलीवुड एडी मर्फी फिल्म न्यूट्टी प्रोफेसर की तर्ज पर एक मोटे व्यक्ति के रूप में दिखाया जाएगा। 

मार्च 2022 तक शुरू हो सकती है शूटिंग: 

फिल्म के निर्माण के बारे में खबर है कि, मेकर्स इसे काफी बड़े लेवल पर बनाना चाहते हैं। फिल्म के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मेकअप और प्रोस्थेटिक्स कलाकारों को शामिल किया जा रहा है।हलाकि फिल्म के निर्माता ने अभी इसके लिये किसी को सुनिश्चित नही किया है। लेकिन जल्दी ही इस बारे में कोई बड़ी एनाउंसमेंट हो सकती है। निर्माता मार्च 2022 तक शूटिंग शुरू करना चाहते हैं।" हलाकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नही हुयी है।

Web Title: Akshay Kumar and Sonakshi Sinha to star in Mudassar Aziz's next film 2XL

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे