3D इफैक्ट से लैस है आकाश अंबानी के शादी का कार्ड, खोलते ही बजने लगती है ये धुन- वायरल हो रहा है वीडियो
By मेघना वर्मा | Published: February 14, 2019 12:58 PM2019-02-14T12:58:28+5:302019-02-14T12:58:28+5:30
मंगल पर्व का इंवीटेशन के साथ राइट हैंड के कार्ड पर नाचते हुए मोर और राधा-कृष्ण की फोटो है। कार्ड की खूबसूरती हर शीट के बाद और भी सुन्दर हो जाती है। 3D इफेक्ट के इस कार्ड को बॉक्स में रखकर सभी मेहमानों को दिया गया है।
रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबनी के बेटे आकाश अंबानी की शादी तय हो गई है। रसल मेहता और मोना मेहता की बेटी श्लोक मेहता से नीता अंबानी के बेटे आकाश 10 मार्च को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी के चलते दोनों की शादी का कार्ड भी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
आकाश अंबानी के शादी का कार्ड लाल रंग का है जिसपर भगवान कृष्ण और राधे की तस्वरी बनी हुई है। कार्ड को खोलते ही अच्युतम केशवम कृष्ण दोमोदरम...राम नारायणम जानकी वल्लभम...म्यूजिक बजने लगती हैं। कार्ड बॉक्स को जब खोला जाता है तो कृष्ण-राधा की चांदी कोटेड फ्रेम की तस्वरी को बाहर निकाला जा सकता है। इसके बाद कार्ड के अंदर मुकेश अंबानी और नीता अंबनी का नोट दिया गया है।
कार्ड में आगे थ्री डी इफेक्ट के साथ गाय और श्रीकृष्ण दिखाई देंगे। कार्ड को और खोलिए तो बारात का इंविटेशन भी थ्री डी इफेक्ट के साथ बनाया गया है। जिसमें हाथी-घोड़ों के साथ राधा और कृष्ण एक दूसरे के साथ खड़े हैं और बगल में बारात का इंवीटेशन है।
मंगल पर्व का इंवीटेशन के साथ राइट हैंड के कार्ड पर नाचते हुए मोर और राधा-कृष्ण की फोटो है। कार्ड की खूबसूरती हर शीट के बाद और भी सुन्दर हो जाती है। 3D इफेक्ट के इस कार्ड को बॉक्स में रखकर सभी मेहमानों को दिया गया है।
हाल ही में मुकेश अंबनी और नीता अंबानी ने मुंबई के सिद्दीविनायक में सबसे पहला कार्ड गणेश जी को चढ़ाया।