योगी सरकार का फैसला, यूपी में टैक्स फ्री हुई अजय की 'तान्हाजी'
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 14, 2020 09:41 AM2020-01-14T09:41:09+5:302020-01-14T09:41:09+5:30
Tanhaji The Unsung Warrior Movie Tax Free in UP: अजय देवगन की फिल्म के साथ ही दीपिका पादुकोण की छपाक भी रिलीज हुई थी। दीपिका की छपाक को तीन राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था।
10 जनवरी को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। फैंस को फिल्म जमकर पसंद आ रही है। फिल्म पहले दिन से ही काफी अच्छा कलेक्शन भी कर रही है। अब फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर के अनुसार उत्तर प्रदेश में तान्हाजी टैक्स फ्री कर दी गई है।
पहला राज्य है जिसने तान्हाजी को टैक्सफ्री किया है। योगी सरकार का ये एक बड़ा कदम कहा जा सकता है।अजय देवगन ने CM योगी से टैक्स फ्री के लिए कहा जा रहा है कि बात की थी।
अजय देवगन की फिल्म के साथ ही दीपिका पादुकोण की छपाक भी रिलीज हुई थी। दीपिका की छपाक को तीन राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया था। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान शामिल हैं। वहीं तान्हाजी को भी टैक्स फ्री करने की मांग की जा रही थी, लेकिन अब यूपी में इसको टैक्स फ्री किया गया है।
उत्तर प्रदेश में फिल्म तान्हा के टैक्स फ्री होने का बड़ा असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ सकता है। फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने चार दिनों में 72 से 73 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।वहीं यूपी जैसे बड़े राज्य में फिल्म के टैक्स फ्री होने पर दर्शकों की भीड़ फिल्म के लिए बढ़ सकती है।