लॅाकडाउन के जवाब पर मुंबई पुलिस से बोले अजय देवगन, जब बोलेंगे सिंघम खाकी पहन आ जाएगा

By अमित कुमार | Published: April 9, 2020 01:19 PM2020-04-09T13:19:31+5:302020-04-09T13:19:31+5:30

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे मुंबई पुलिस और डॉक्टरों को लेकर अजय देवगन पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे हैं।

Ajay Devgn gets epic response from Mumbai Police tweet goes viral on social media | लॅाकडाउन के जवाब पर मुंबई पुलिस से बोले अजय देवगन, जब बोलेंगे सिंघम खाकी पहन आ जाएगा

(फाइल फोटो)

Highlights इन दोनों की बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के बीच मुंबई पुलिस के काम की लगातार तारीफ हो रही है। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन से लेकर सुनील शेट्टी तक मुंबई पुलिस की प्रशंसा करते रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस भी अजय देवगन की बातों का रिप्लाई कर रही है। हाल ही में दोनों के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमे दोनों एक दूसरे की तारीफ कर रहे हैं।

अजय देवगन ने मुंबई पुलिस को लेकर गुरुवार को ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि सिंघम को जब बुलायेंगे वो खाकी पहनकर आ जाएगा। अजय ने लिखा, 'प्रिय मुंबई पुलिस, आप दुनिया भर में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। कोरोना वायरस जैसी महामारी मे आपका योगदान अद्वितीय है। सिंघम अपना खाकी पहनेंगे और जब भी आप पूछेंगे आपके पास खड़ा होगा। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।'

अजय देवगन ने इससे पहले भी मुंबई पुलिस की तारीफ की थी। जिसका जवाब मुंबई पुलिस ने भी फिल्मी स्टाइल में दिया था। मुंबई पुलिस ने लिखा, 'डियर सिंघम, हम वहीं कर रहे हैं जो खाकी को करना चाहिए। जिससे मुंबई वैसा ही दिख सके जैसा पहले था- वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई। इन दोनों की बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Web Title: Ajay Devgn gets epic response from Mumbai Police tweet goes viral on social media

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे