तलाक के बाद जब मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें हुई थी वायरल, खुलकर बताया था दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में
By वैशाली कुमारी | Published: November 26, 2021 09:17 PM2021-11-26T21:17:25+5:302021-11-26T21:19:32+5:30
मलाइका ने अरबाज खान से शादी की लेकिन यह बदकिस्मती से ज्यादा दिन तक चल नहीं पाए। 19 साल बाद साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला ले लिया। तलाक के बाद मलायका अरोरा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की बात तलाक की मुख्य ख़बर बन गए थे।
बॉलीवुड गलियारे में कई सारी ऐसी लव स्टोरी है जो अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी है। मलाइका ने अरबाज खान से शादी की लेकिन यह बदकिस्मती से ज्यादा दिन तक चल नहीं पाए। 19 साल बाद साल 2017 में दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला ले लिया। तलाक के बाद मलायका अरोरा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की बात तलाक की मुख्य ख़बर बन गए थे।
तलाक होते ही मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशल कर दिया। जिसके बाद सब चौक गये। दरअसल मलाइका ने अपनी और अर्जुन कपूर के रिश्ते के बारे में सभी लोगों को बता दिया था। इसके बाद दोनों लोकेशन पर भी साथ-साथ स्पॉट किए जाने लगे। पहले दोनों छुप छुप कर ऐसा करते थे लेकिन फिर जल्दी इन्होंने सोशल मीडिया पर साथ की तस्वीरें शेयर करनी शुरू कर दी।
एक इंटरव्यू में मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर से उनके रिश्ते पर सवाल पूछने पर दोनों ने जवाब दिया कि हम इसलिए खुलकर सामने आए क्योंकि मीडिया ने हमें वह डिग्निटी दी। मीडिया हमारे प्रति हमेशा सम्मानीय, दयालु, ईमानदार है इसलिए हमें भी कंफर्टेबल फील हुआ हम घर के अंदर नहीं बैठ सकते। क्योंकि हम चुप रहे हैं जो कि हम नहीं कर रहे। हम नॉर्मल लाइफ जीना चाहते हैं। मैं अपने पड़ोसियों को डिस्टर्ब नहीं करना चाहता और ना ही उनके( मलाइका) पड़ोसियों को डिस्टर्ब होने देना चाहता हूं। हम कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल होती रहती हैं।