जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं आदित्य रॉय कपूर, इस मॉडल से करेंगे सगाई?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 19, 2019 12:24 PM2019-08-19T12:24:52+5:302019-08-19T12:24:52+5:30
आदित्य रॉय कपूर की शादी खबरें इन दिनों जारों पर हैं। कहा जा रहा है कि एक्टर मॉडल दीवा धवन के साथ जल्द सगाई कर सकते हैं।
आशिकी 2 से बॉलीवुड में अपनी पहचना बनाने वाले आदित्य रॉय कपूर और मॉडल दीवा धवन के रिलेशन की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है। अब कहा जा रहा है दोनों अपने रिश्ते को नाम देना चाहते हैं।
आदित्य ने कॉफी विद करण मे पहली बार अपने रिश्ते पर बात की थी। एक्टर ने था कि दीवा और वह महज दोस्त हैं और उनकी बहुत पुरानी दोस्त है। दोनों की मुलाकात एक फैशन शो में हुई थी। हम दोनों रिलेशन में नहीं हैं।
लेकिन अब मुंबई मिरर की खबर के अनुसार दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहता हैं। खबर के अनुसार दोनों जल्द सगाई कर करने वाले हैं। इसके बाद कपल अलगे साल शादी के बंधन में भी बंध सकता है।
आदित्य और दीवा को कई बार साथ देखा जा चुका है। दोनों के रिलेशन की खबरें मीडिया में बहुत दिनों से उड़ रही हैं।दीवा धवन एक फैशन एक फैशन डिजाइन हैं, उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ है।दीवा ने 14 साल की उम्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। आदित्य जल्द सड़क 2 में नजर आने वाले हैं।