मसक्कली के फूहड़ अंदाज में रिमेक पर नाराज प्रसून जोशी, कही ये बड़ी बात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: April 13, 2020 08:54 AM2020-04-13T08:54:32+5:302020-04-13T08:54:32+5:30

जोशी के मुताबिक मसक्कली शब्द का कोई खास अर्थ नहीं होता, लेकिन ए.आर. रहमान के संगीत और मोहित की आवाज ने इसे एक नई ऊंचाई दे दी।

After AR Rahman Prasoon Joshi Expresses his Displeasure on Masakali new version | मसक्कली के फूहड़ अंदाज में रिमेक पर नाराज प्रसून जोशी, कही ये बड़ी बात

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlightsप्रसून के मुताबिक, ''मैंने केवल मसक्कली शब्द ही नहीं गढ़ा, बल्कि पूरा गाना ही कई वजहों से खास है।मसक्कली के फूहड़ अंदाज में रिमेक पर नाराज प्रसून जोशी कहते हैं, यहां मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर है।

2008 में फिल्म दिल्ली 6 में फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा, संगीतकार ए.आर. रहमान और गीतकार प्रसून जोशी ने लोकप्रिय गीत 'मसक्कली' को साकार किया था। अब इसका एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया, होटल में किसी और के लिए आरक्षित कमरे में लव बर्ड्स बनकर नजर आ रहे हैं। मूल गाने के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ दिख रहा है। 

मसक्कली के फूहड़ अंदाज में रिमेक पर नाराज प्रसून जोशी कहते हैं, यहां मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर है। आखिर मूल संगीत और कविता की पवित्रता को कैसे बचाया जाएगा। क्या किसी की संगीतप्रेमियों के प्रति कोई जवाबदेही ही नहीं है? किसी गाने की आत्मा के साथ भला कैसे छेड़छाड़ की जा सकती है? हर गाने या कविता के अपने बारीक ताने-बाने होते हैं जिन्हें बचाया जाना बहुत जरुरी है। 

प्रसून के मुताबिक, ''मैंने केवल मसक्कली शब्द ही नहीं गढ़ा, बल्कि पूरा गाना ही कई वजहों से खास है। वैसे तो मेरे लिए अपने लिखे सभी गाने खास हैं, लेकिन कुछ बहुत खास हैं। दिल्ली 6 का पूरा एल्बम ही आइकॉनिक है। '' 

जोशी के मुताबिक मसक्कली शब्द का कोई खास अर्थ नहीं होता, लेकिन ए.आर. रहमान के संगीत और मोहित की आवाज ने इसे एक नई ऊंचाई दे दी। डायरेक्टर राकेश मेहरा, सिनेमेटोग्राफर बिनोद प्रधान और सोनम के. आहूजा ने स्क्रीन पर इसे बेहद खूबसूरती के साथ पेश किया।

Web Title: After AR Rahman Prasoon Joshi Expresses his Displeasure on Masakali new version

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे