17 साल बाद एकता कपूर ने मजबूरी में उतर दीं अपनी अंगूठियां, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 7, 2020 10:58 AM2020-04-07T10:58:54+5:302020-04-07T10:58:54+5:30

एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में एकता अपना हाथ दिखा रही हैं जिसमें उन्होंने एक भी अंगूठी नहीं पहनी है।

after 17 years ekta kapoor take off all rings | 17 साल बाद एकता कपूर ने मजबूरी में उतर दीं अपनी अंगूठियां, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

17 साल बाद एकता कपूर ने मजबूरी में उतर दीं अपनी अंगूठियां, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

Highlightsछोटे पर्दे की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर से भला कौन रूबरू नहीं है। एकता अपने सीरियल्स के अलावा अंगूठी पहनने के लिए भी जानी जाती हैं

छोटे पर्दे की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर से भला कौन रूबरू नहीं है। एकता अपने सीरियल्स के अलावा अंगूठी पहनने के लिए भी जानी जाती हैं। कहा जाता है अपनी अंगूठियों के कारण ही एकता ने इतनी शोहरत पाई है। चौंकाने वाली बात ये है जिन अंगूठियों को एकता लंबे समय से पहन रही थीं उनको अब उन्होंने उतार दिया है। इस नजारे का एकता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। कुछ सेकेंड के इस वीडियो में एकता अपना हाथ दिखा रही हैं जिसमें उन्होंने एक भी अंगूठी नहीं पहनी है। एकता की अंगूठियों को न देखकर हर कोई हौरान रह गया है।

कसौटी जिंदगी के' में कोमोलिका का रोल निभा चुकीं हिना खान ने एकता के इस कदम पर सवाल किया है। हिना ने एकता के इस वीडियो पर कमेंट किया- 'ये कैसे हुआ?' जवाब में एकता ने लिखा- 'बस एलर्जी हो गई थी साबुन और सैनेटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल करने पर। कुछ समय बाद वापसी होगी बाकी सभी चीजों की तरह।'


करिश्मा तन्ना ने पूछा है कि 'क्या?' जवाब में एकता ने लिखा- 'हां, कुछ दिनों के लिए। कुछ दिन पहले एकता अपनी इन्हीं अंगूठियों की वजह से ट्रोल भी हुई थीं। यानि कि साफ है कुछ दिनों के लिए ही एकता ने अपनी अंगूठी निकाली  हैं।

दरअसल सभी को पता है कोरोना वायरस के कारण सभी को ज्यादा हाथ धोने को कहा गया है। यहां तक कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे करने का चैलेंज भी दिया था। इस दौरान एकता अंगूठी पहने हुए हाथ धोते हुए वीडियो शेयर किया था। 

Web Title: after 17 years ekta kapoor take off all rings

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे