Malang First Look: 'मलंग' का फर्स्ट लुक आया सामने, जबरदस्त बॉडी से तहलका मचाएंगे आदित्य रॉय कपूर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 3, 2020 11:18 AM2020-01-03T11:18:59+5:302020-01-03T11:19:15+5:30

आदित्य और मोहित सूरी ने पहले साथ में 'आशिकी 2' (2013) में भी काम किया है। अब दोनों मलंग फिल्म में फिर से साथ में काम कर रहे हैं

aditya roy kapoor starr Malang First Look out | Malang First Look: 'मलंग' का फर्स्ट लुक आया सामने, जबरदस्त बॉडी से तहलका मचाएंगे आदित्य रॉय कपूर

Malang First Look: 'मलंग' का फर्स्ट लुक आया सामने, जबरदस्त बॉडी से तहलका मचाएंगे आदित्य रॉय कपूर

Highlightsफिल्म में दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नज़र आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शिवाकर्माणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

Malang First Look: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी मझी हुई एक्टिंग के कारण जाने जाते हैं। आदित्य अभी तक अलग अलग तरह के रोल पर्दे पर निभा चुके हैं। अब आदित्य अपने फैंस के लिए एक नई फिल्म ले कर आ रहे हैं। आदित्य की फिल्म मलंग का पोस्टर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है।

आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मलंग का जबरदस्त पोस्टर फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। ये फिल्म मोहित सूरी निर्देशित कर रहे  हैं। फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फर्स्ट लुक में आदित्य रॉय कपूर मस्कुलर बॉडी में नजर आ रहे हैं। इस लुक से एक बात साफ हो गई है कि इस फिर से वह फैंस के बीच छा जाने वाले हैं। आदित्य का अब तक ये एक दम हटकर लुक है।

इस पोस्टर को खुद आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। आदित्य का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये फिल्म एक लव स्टोरी के साथ साथ थ्रिलर और ड्रामा से भरी  होने वाली है। फिल्म में पहली बार आदित्य एक्शन हीरो के रोल में नजर आएंगे।

खबरों के मुताबिक आदित्य फिल्म में दो अलग अलग एज गैप के किरदारों को पर्दे पर पेश करने वाले हैं।इस फिल्म में दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी नज़र आएंगे। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग और जय शिवाकर्माणी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

मोहित सूरी और आदित्य रॉय कपूर इससे पहले आशिकी 2 में काम कर चुके हैं। लेकिन दिशा के साथ ये उनकी पहली फिल्म होगी। मलंग के अलावा इस साल महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 में भी एक्टर नजर आने वाले हैं। 

Read in English

Web Title: aditya roy kapoor starr Malang First Look out

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे