आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना, एयरपोर्ट के पास किए गए सुरक्षा के इंतजाम

By भाषा | Published: September 9, 2020 10:57 AM2020-09-09T10:57:02+5:302020-09-09T10:57:02+5:30

Adequate security arrangements near the airport before Kangana Ranaut reaches Mumbai: Policemen | आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना, एयरपोर्ट के पास किए गए सुरक्षा के इंतजाम

आज मुंबई पहुंचेंगी कंगना, एयरपोर्ट के पास किए गए सुरक्षा के इंतजाम

Highlightsकंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में हैंकंगना आज मुंबई पहुंचने वाली हैं

 अभिनेत्री कंगना रनौत के यहां पहुंचने से पहले मुंबई पुलिस ने हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री द्वारा मुंबई पुलिस पर की गई टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना और उनके बीच वाक् युद्ध जारी है।

रनौत के दोपहर में हवाईअड्डे पहुंचने की संभावना है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, '' हमने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए हवाईअड्डे के निकट सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं।'' हाल में कंगना ने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी।

उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें 'मूवी माफिया' से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है और वह चाहेंगी कि उन्हें या तो गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से या केंद्र सरकार से सुरक्षा मिले। अभिनेत्री ने ट्वीट में यह भी कहा था कि वह हिमाचल प्रदेश से नौ सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी की हिम्मत है तो उन्हें रोक कर दिखाए। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को कहा था कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के कार्यकर्ता मुंबई पहुंचने पर अभिनेत्री को सुरक्षा देंगे।

Web Title: Adequate security arrangements near the airport before Kangana Ranaut reaches Mumbai: Policemen

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे